Mahendra Singh (MS) Dhoni Biography in Hindi। महेंद्र सिंह धोनी जीवन परिचय ।

Mahendra Singh (MS) Dhoni Biography in Hindi। महेंद्र सिंह धोनी जीवन परिचय ।
Mahendra Singh (MS) Dhoni Biography in Hindi। महेंद्र सिंह धोनी जीवन परिचय ।

Mahendra Singh (MS) Dhoni, Age, Wife, Daughters, Brother, Net Worth

Contents hide

महेंद्र सिंह धोनी किसी पहचान के मोहताज नहीं है विश्व क्रिकेट के  इतिहास में उनके गिनती सफल विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर होती है। आईपीएल के इतिहास में भी महेंद्र सिंह धोनी सफल कप्तानों की सूची में पहले नंबर पर हैं क्योंकि उन्होंने अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग को 2023 का विजेता बनाया। आज हम एमएस धोनी के जीवन के बारे में विस्तार से जानने वाले हैं ।

महेंद्र सिंह धोनी कौन है?

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया के महानतम आक्रमक विकेटकीपर बल्लेबाज रह चुके हैं। 2023 का आईपीएल खिताब अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग को जिताने में महेंद्र सिंह धोनी का अहम योगदान रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी प्रारंभिक जीवन

महेंद्र सिंह धोनी का का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, बिहार (वर्तमान झारखंड) में एक हिंदू राजपूत परिवार में हुआ था । उनका बचपन काफी कठिनाइयों के साथ गुजरा क्योंकि बचपन में उनका मन क्रिकेट में ज्यादा और पढ़ाई में कम था और उनके पिता चाहते थे कि महेंद्र सिंह धोनी  शिक्षा ग्रहण कर के एक सरकारी नौकरी करें लेकिन उनका सपना क्रिकेटर बनने का था। उनके पिता का नाम पान सिंह था जो मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर काम करते थे।

महेंद्र सिंह धोनी की शिक्षा

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी जवाहर विद्या मंदिर से पूरा किया था। उनका मन पढ़ाई में कम और और खेलकूद में बहुत ही ज्यादा लगता था। धोनी के बारे में कहा जाता है कि स्कूल के दिनों में वह फुटबॉल काफी अच्छा खेला करते थे ।

महेंद्र सिंह धोनी का परिवार

पिता जी का नाम (Father’s Name)पान सिंह धोनी
माता जी का नाम (Mother’s Name)देवकी धोनी
बड़े भाई (Elder Brother)नरेंद्र सिंह धोनी (पॉलिटिशियन)
बहन (Sister)जयंती गुप्ता (स्कूल टीचर)
पत्नी (Wife)साक्षी धोनी
बच्चे (Children)बेटी – जीवा
Mahendra Singh (MS) Dhoni Biography in Hindi। महेंद्र सिंह धोनी जीवन परिचय ।
धोनी अपने पत्नी और बेटी के साथ

महेंद्र सिंह धोनी लव अफेयर और शादी

महेंद्र सिंह धोनी जब क्रिकेटर नहीं बने थे तो उनकी एक गर्लफ्रेंड थी जिनका नाम प्रियंका झा था हालांकि उनकी मृत्यु एक रोड एक्सीडेंट हो गई। इसके बाद धोनी काफी टूट गए थे। इसके बाद परिवार वालों ने धोनी को काफी समझाया और उस हादसे को भूलकर आगे बढ़ने की सलाह दी। इसके बाद धोनी क्रिकेटर बन गए। इसके बाद उनका नाम अभिनेत्री लक्ष्मी राय जो दक्षिण भारत के अभिनेत्री थी, उनके साथ जोड़ा गया। हालांकि उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक चला नहीं और रिश्ता टूट गया इसके बाद 4 जुलाई 2010 स्कूल फ्रेंड साक्षी से विवाह कर लिया।

महेंद्र सिंह धोनी घरेलू क्रिकेट करियर

1.एमएस धोनी को सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड (CCL) टीम  के लिए 1998 में चुना गया था।
2.इसके बाद स्कूल और क्लब क्रिकेट के लिए इनका चयन 1998 में शीश महल टूर्नामेंट के लिए किया गया था।
3.अपने द्वारा किए गए श्रेष्ठ प्रदर्शन के कारण इन्हें सीसीएल ए डिवीजन में चयन हो गया।
4.इनके प्रदर्शन से इनके कोच देवल सहाय बहुत ज्यादा प्रभावित हुए और उन्होंने धोनी को बिहार टीम में जगह बनाने के लिए प्रेरित किया।
5.1999 और 2000 के सीजन के लिए इनका चयन बिहार सीनियर रणजी ट्रॉफी टीम में किया गया था।
6.हालांकिईस्ट ज़ोन अंडर -19 टीम (सीके नायडू ट्रॉफी) या रेस्ट ऑफ़ इंडिया टीम (एमए चिदंबरम ट्रॉफी और वीनू मांकड़ ट्रॉफी) के लिए इनका चयन नहीं किया गया।
7.महेंद्र सिंह धोनी को सीके नायडू ट्रॉफी के लिए पूर्वी क्षेत्र अंडर -19 टीम के लिए चुना गया।
8.2002-2003 के दौरान, रणजी ट्रॉफी और देवधर ट्रॉफी खेलने का मौका महेंद्र सिंह धोनी को दिया गया।
9.जिम्बाब्वे और केन्या सीरीज के लिए इनका चयन इंडिया ए टीम के लिए किया गया।

महेंद्र सिंह धोनी का वनडे करियर

1.जिंबाब्वे और केन्या सीरीज में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें 2004 और 2005 में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में चयनित किया गया।
2.2005 में उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ पहला ओडीआई मैच खेलने का मौका मिला। जहां उन्होंने धुआंधार 148 रनों की पारी खेली और भारत को मैंच जिताने में अहम भूमिका निभाया था ।
3.2005 में भारत और श्रीलंका के बीच में सवाई मानसिंह स्टेडियम में वनडे मैच खेले गए। इस मैच में धोनी ने तीन नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का सर्वोच्च उच्चतम स्कोर 183 रन का स्कोर बनाया था। जिसके साथ ही उन्होंने सौरव गांगुली की बराबरी कर ली थी। सौरभ गांगुली ने भी श्रीलंका के खिलाफ 183 रनों की पारी 1999 में बनाया था।
4.2007 में धोनी ने अपने वनडे करियर का पहला वर्ल्ड कप खेला जहां पर इंडिया टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा। जिसके कारण वर्ल्ड कप से इंडिया टीम बाहर हो गई और धोनी को वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिय पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाया।
5.2007 में पहली बार आईसीसी के द्वारा आयोजित T20 मैच के लिए भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। उन्होंने कप्तान के तौर पर भारत को 2007 का T20 वर्ल्ड कप जीता।
6.भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच में 2009 में द्विपक्षीय  सीरीज आयोजित की गई थी जिसमें धोनी ने दूसरे वनडे में 124 रन बनाकर भारत को मैच जिताया था।
7.धोनी के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट 2011 का वर्ल्ड कप था। जहां उन्होंने बतौर कप्तान भारत को विश्व कप जीता कर एक नया इतिहास रच दिया। धोनी दूसरे कप्तान थे जिन्होंने भारत को विश्व कप जिताया था।
8.2013 में आयोजित आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी भारत ने धोनी के कप्तानी में जीता था।
9.2017 में धोनी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से इस्तीफा दे दिया ।

महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट मैच करियर

1.धोनी ने अपना पहला टेस्ट मैच 2005 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
2.ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धोनी ने टेस्ट मैच का पहला शतक लगाया जिसमें उन्होंने 224 रन बनाए थे।
3.टेस्ट मैच में धोनी ने 6 शतक लगाए हैं।
4.धोनी ने अपने टेस्ट करियर में 90 टेस्ट मैचों की 144 पारियों में 4876 रन बनाए हैं ।
5.30 दिसम्बर 2014 को धोनी ने टेस्ट मैच से संन्यास ले लिया।
Mahendra Singh (MS) Dhoni Biography in Hindi। महेंद्र सिंह धोनी जीवन परिचय ।
Mahendra Singh (MS) Dhoni Biography in Hindi। महेंद्र सिंह धोनी जीवन परिचय ।

महेंद्र सिंह धोनी T20 करियर

1.महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 डेब्यू 1 दिसंबर 2006 को  साउथ अफ्रीका खिलाफ खेलते वक्त किया था।
2.धोनी ने अब तक 98, T20 मैच खेले हैं । जिनमें से 1617 रन बनाए हैं।
3.T20 में धोनी ने बतौर विकेटकीपर 57 स्टम्पिंग की है और 34 कैच पकड़ा है।
4.धोनी ने अपना आखिरी टी20 मैच 27 जुलाई 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल करियर

1.धोनी ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत चेन्नई सुपर टीम के साथ किया था।
2.चेन्नई सुपर किंग को पांच बार आईपीएल का खिताब जिताने में महेंद्र सिंह धोनी ने अहम किरदार निभाया है।
3.2010 चेन्नई सुपर किंग के ऊपर बीसीसीआई ने प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद उन्होने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के तरफ से खेला।
4.2018 में दोबारा से चेन्नई सुपर किंग टीम में सम्मिलित हो गए ।
5.जहां पर उन्हे 12 करोड़ में खरीदा गया था। 2018 में जब चेन्नई सुपर किंग पर लगा हुआ प्रतिबंध हटा गया तो दोबारा से टीम में सम्मिलित हो गए।
6.महेंद्र सिंह धोनी ने कुल मिलाकर 234 आईपीएल मैच खेले हैं। 135.2 की स्ट्राइक रेट से 4978 रन बनाए हैं।
7.आईपीएल में सबसे अधिक कैप्ड मैचों का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर दर्ज है |
8. धोनी ने सीएसके के लिए सबसे अधिक छक्के (229) लगाए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी बतौर कप्तान करियर

स्टार्ट 2007 में महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया और उनकी कप्तानी में भारत ने T20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करते हुए टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया। इसके अलावा 2009 में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत पहले स्थान पर काबिज हुआ जो अपने आप में एक विश्व कीर्तिमान रिकॉर्ड था। महेंद्र सिंह धोनी भारत के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से एक है क्योंकि उनकी कप्तानी में भारत ने टी20, 50 ओवर का वर्ल्ड कप आईसीसी टूर्नामेंट जीता है। धोनी के नाम पर बतौर कप्तान अधिक वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

धोनी द्वारा बनाया गया रिकॉर्ड

1.वनडे में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज अधिक रन (183) बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया।
2.टी20 मैचों में बिना half-century बनाएं अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर है।
3.महेंद्र सिंह धोनी भारत के पहले कप्तान हैं जिन्होंने T20, 50 ओवर का वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जिताने का रिकॉर्ड बनाया है।
4.बतौर विकेटकीपर अधिक मैच (332) खेलने का रिकॉर्ड धोनी ने बनाया है।
5.सबसे अधिक T20 अंतरराष्ट्रीय मैच (98) खेलने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर हैं ।
6.विकेटकीपर के तौर पर अधिक गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम पर अंकित करवाया है।
7.सबसे ज्यादा ज्यादा स्टंपिंग (123) वनडे में करने का कारनामा धोनी ने किया है।
8.T20 में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट के पीछे कैच और स्टंपिंग  91 (57 कैच एवं 34 स्टंपिंग) का रिकॉर्ड बनाया है।
9.क्रिकेट के इतिहास में विकेटकीपर के तौर पर सबसे अधिक कैच (57) पकड़ने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर दर्ज है।
10.कप्तान के तौर पर वनडे में अधिक छक्के( 209) लगाने में महेंद्र सिंह धोनी पहले पायदान पर हैं।
11.बतौर कप्तान वनडे में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड धोनी के नाम पर दर्ज है उन्हें कुल मिलाकर 209 छक्के लगाए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी को मिला अवार्ड

1.2018: पद्म भूषण, भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार।
2.2009: पद्म श्री, भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार।
3.2007-08  राजीव गांधी खेल रत्न।
4.2008-2009 आईसीसी ओडीआई प्लेयर ऑफ द ईयर।
5.ICC वर्ल्ड  ओडीआई बेस्ट प्लेयर 2006, 2008, 2009, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014
6.आईसीसी के(2009, 2011-2014) में कप्तान के तौर पर उन्हें सम्मानित किया गया।
7.आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट इलेवन: 2009, 2010, 2013
8.कैस्ट्रॉल इंडियन क्रिकेटर ऑफ द ईयर: 2011
9.एमटीवी यूथ आइकॉन ऑफ द ईयर: 2006
10.एलजी पीपुल्स च्वाइस अवार्ड: 2013
11.डी मोंटफोर्ट विश्वविद्यालय द्वारा 2011 डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया।
12.धोनी को प्रादेशिक सेना की ओर से मानद लेफ्टिनेंट कर्नल से नवाजा गया है।
Mahendra Singh (MS) Dhoni Biography in Hindi। महेंद्र सिंह धोनी जीवन परिचय ।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द महेंद्र सिंह धोनी को पद्दम भूषण पुरस्कार से सम्मानित करते हुए ।

महेंद्र सिंह धोनी पर बना फिल्म

महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर 2016 में एमएस धोनी अनटोल्ड स्टोरी नाम की मूवी बनाई गई थी। जिसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी दिया गया था।

Mahendra Singh (MS) Dhoni Biography in Hindi। महेंद्र सिंह धोनी जीवन परिचय ।
Mahendra Singh (MS) Dhoni Biography in Hindi। महेंद्र सिंह धोनी जीवन परिचय ।

धोनी के साथ जुड़े विवाद

1.2007 में धोनी पर पानी बर्बादी करने का आरोप उनके आसपास रहने वाले पड़ोसियों ने लगाया था। हालांकि जब रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण इसकी जांच की गई तो बात गलत साबित हुए हैं इसके बाद आरोप लगाने वाले लोगों को माफीमांगनी पड़ी थी।
2.महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर टैक्स नहीं भरने करने का आरोप लगाया गया क्योंकि जब उन्होंने अमेरिकी कंपनी द्वारा निर्मित ‘हमर एच 2’ एसयूवी गाड़ी का पंजीकरण करवाने के दौरान  गाड़ी का नाम उन्होंने महिंद्रा स्कार्पियो लिखा है जिसके कारण उनको 400000 की जगह 53000 का पंजीकरण भरना पड़ा था। जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी इस गलती को ठीक किया था।
3. महेंद्र सिंह धोनी का नाम मैच फिक्सिंग में सम्मिलित करने का षड्यंत्र रचा गया था लेकिन जब इस मामले की जांच की गई तो बात बिल्कुल बेबुनियाद निकली।
4.2016 में सोशल मीडिया पर धोनी को कई लोगों Troll किया। इसके पीछे का कारण था कि धोनी ने अमर पाली हाउसिंग सोसायटी के घरों का प्रचार प्रसार किया था और इस सोसाइटी से जिन लोगों ने  घर लिए थे उनको घर कंपनी ने घर ही नहीं दिए। जिसके बाद धोनी ने इस कंपनी के ब्रांड एंबेस्डर से इस्तीफा दे दिया।
5.धोनी ने अम्रपाली ग्रुप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। 10 साल अम्रपाली और धोनी के बीच में डेढ़ करोड़ की कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग हुई थी जिसके मुताबिक कंपनी को धोनी को डेढ़ करोड़ देने थे लेकिन कंपनी धोनी को पैसे वापस नहीं करी थी जिसके बाद धोनी ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

महेंद्र सिंह धोनी का रिटायरमेंट

महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 15 अगस्त 2020 को अलविदा कह दिया। इस बात की घोषणा उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि उनका क्रिकेट करियर काफी अच्छा रहा और लोगों का भरपूर प्यार मिला। इसके लिए वह दिल से धन्यवाद व्यक्त करते हैं। हालांकि धोनी के प्रशंसक काफी निराश हुए लेकिन धोनी ने कहा कि आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे। यही वजह है कि धोनी के प्रशंसक आईपीएल का इंतजार काफी बेसब्री से करते हैं क्योंकि उन्हें अपने स्टार को आईपीएल में देखने का मौका मिलता है।

महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Amazing facts):

1.महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान वर्ल्ड कप में 28 मैच खेले हैं।
2.महेंद्र सिंह धोनी का सपना फुटबॉलर बनने का था लेकिन आगे चलकर उन्होंने क्रिकेट को अपना करियर बनाया।
3.महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के दूसरे ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में 10,000 से अधिक रन बनाए।
4.MS धोनी के पास 100 से अधिक बाइक है।
5.धोनी पहले ऐसे भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने भारत को 100 वनडे मैच जिताया है।

महेंद्र सिंह धोनी की पसंद

BatsmenSachin Tendulkar, Adam Gilchrist
BowlerGlenn McGrath, Brett Lee
Cricket StadiumLord’s Cricket Ground, London Melbourne Cricket Ground (MCG), Melbourne
FoodChicken Butter Masala, Chicken Tikka Pizza, Kebabs, Yellow Dal, Sonpapdi, Gulab Jamun and Rasgullas
Football PlayerCristiano Ronaldo
Tennis PlayerRafael Nadal
ActorAmitabh Bachchan, John Abraham
ActressesAngelina Jolie, Deepika Padukone
FilmAgneepath, Sholay
MusicianKishore Kumar
ColourBlue and Black
TravelSri Lanka, Goa
Mahendra Singh (MS) Dhoni Biography in Hindi। महेंद्र सिंह धोनी जीवन परिचय ।
सचिन और धोनी

महेंद्र सिंह धोनी का कुल संपत्ति

धोनी की कुल संपत्ति 1030 करोड़ की संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास कई आलीशान घर और कार तथा बाइक का कलेक्शन है। धोनी रिटायरमेंट होने के बाद उन्होंने कई बिजनेस में अपना पैसा लगाना शुरू कर दिया था ।

MS Dhoni Full Interview Priceless Moment |

MS Dhoni Full Interview Priceless Moment | Stuff and All

knowledge folk

The purpose of this website of mine is to give you knowledge only. I keep trying that you can get all kinds of knowledge from my website. whether it is related to technologyBiographygamesFactsGlobal Knowledge, Finance or the Book Summary, I always try to make all kinds of knowledge available to all of you. If you still find something wrong, you can mail us on the email given below. Thank you! email: business@knowledgefolk.in

Leave a Reply

You are currently viewing Mahendra Singh (MS) Dhoni Biography in Hindi। महेंद्र सिंह धोनी जीवन परिचय ।