Suryakumar Yadav Biography in Hindi। सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय

Suryakumar Yadav Biography in Hindi। सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय
Suryakumar Yadav Biography in Hindi। सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय

Surya Kumar Yadav biography in Hindi :सूर्य कुमार वर्ल्ड क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक है और हाल के दिनों में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया-इंडिया T20 सीरीज  का कप्तान बनाया गया था। उनके नेतृत्व में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को  T20 सीरीज हराया था। हम आपको बता दे कि सूर्य कुमार T20 फॉर्मेट के आक्रामक बल्लेबाज माने जाते हैं । हाल के दिनों में भारत और साउथ अफ्रीका T20 की सीरीज हुई थी जिसमें उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंद पर एक 100 बनाए थे और अपनी टीम को मैच जीतने में अहम निभाया था।

Contents hide

ऐसे में हर एक व्यक्ति के मन में उनके निजी जीवन के बारे में जानने की इच्छा तेजी के साथ बढ़ रही है कि सूर्यकुमार यादव कौन है प्रारंभिक जीवन शिक्षा क्रिकेट करियर कुल संपत्ति सोशल मीडिया लिंक। अगर आप इन सब के बारे में नहीं जानते हैं तो आज के आर्टिकल में हम आपको सूर्य कुमार के बायोग्राफी के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। आप हमारे साथ बनी रहिएगा चलिए जानते हैं-:

सूर्यकुमार यादव कौन हैं (Who is Suryakumar Yadav)

सूर्य कुमार यादव एक प्रमुख भारतीय क्रिकेटर हैं। विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जहां जाते हैं विशेष तौर पर T20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। यही वजह है कि 2023 इंडिया और ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज में उन्हें भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था। जिनके कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को T20 सीरीज हराई थी। और पूरे सीरीज में उनका प्रदर्शन भी काफी लाजवाब रहा था।

सूर्यकुमार यादव प्रारंभिक जीवन (Suryakumar Yadav Early Life)

सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सिंतबर 1990 को मुंबई के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम सूर्यकुमार अशोक यादव है। उनके पिता परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर काम करते हैं। उनकी मां का नाम  स्वप्ना यादव है। जो एक कुशल हाउसवाइफ है ।

सूर्यकुमार यादव का परिवार (Suryakumar Yadav Family)

पिता का नामअशोक कुमार यादव
 माता का नामस्वप्ना यादव
 बहन का नामदिनल यादव
वैवाहिक स्थितिविवाहित
 पत्नी का नामदेविशा शेट्टी

Surya Kumar Education / Qualification

सूर्यकुमार यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय, मुंबई से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने परमाणु ऊर्जा जूनियर कॉलेज, मुंबई और फिर पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस, मुंबई में दाखिला लिया। जहां से उन्होंने भी काम की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद क्रिकेट कोचिंग ज्वाइन किया क्योंकि बचपन से इनका सपना क्रिकेट में अपना करियर बनाने का था जिस पर उन्होंने पूरा फोकस किया था।

सूर्यकुमार का क्रिकेट करियर (Suryakumar Yadav Cricket Career)

सूर्य कुमार के क्रिकेट करियर की बात करें तो  उनका विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं आईए जानते हैं-

सूर्यकुमार यादव का घरेलू क्रिकेट करियर (Suryakumar Yadav’s Domestic Career):

  • सूर्यकुमार यादव ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 2010 में की । उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में गुजरात के खिलाफ खेला था।
  • सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के द्वारा अपने T20 करियर शुरूआत किया था।
  • 2010 में सूर्यकुमार यादव को दिल्ली के खिलाफ प्रथम क्लास क्रिकेट में खेलने का मौका मिला।
  • 2011-12 के रणजी ट्रॉफी में सूर्यकुमार यादव ने तूफानी बल्लेबाजी की और  9 मैचों में 68.54 की औसत से 754 रन बनाए थे।
  • सूर्यकुमार को 2020-21 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए  मुंबई का कप्तान बनाया गया था।

सूर्यकुमार यादव का आईपीएल करियर (Suryakumar Yadav IPL Career)

सूर्यकुमार यादव का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। जिसको ध्यान रखते हुए उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला। 2012 के आईपीएल सीजन से उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की। उस समय उन्हें 10 लाख रुपए दिए गए थे। 2014 के आईपीएल में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 70 लख रुपए में खरीदा था। लेकिन उनका प्रदर्शन 2015 के आईपीएल में अच्छा रहा था जहां उन्होंने अपनी टीम को एक हारा हुआ में जिताया था।

उसे मैच में उन्होंने 20 गेंद पर 40 रन बनाया थे। हम आपको बता दे की सूर्यकुमार यादव और लगातार कोलकाता नाइट राइडर्स के सदस्य हैं और 2018 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने दोबारा से अपनी टीम में शामिल किया। सीजन में उन्होंने 512 बनाए थे सूर्यकुमार यादव को आईपीएल 2023 में 8 करोड़ रुपये में  मुंबई इंडियंस टीम के द्वारा खरीदा गया है।

सूर्यकुमार यादव का वनडे करियर (Suryakumar Yadav One Day Career)

सूर्यकुमार यादव ने अपने वनडे करियर की शुरुआत 2021 में श्रीलंका के खिलाफ किया था। हालांकि पहले मैच में उन्होंने कोई अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन अपने करियर का पहला वनडे हाफ सेंचुरी उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ही बनाया था। सूर्यकुमार वनडे में उस प्रकार का प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जिस प्रकार का प्रदर्शन आईपीएल और T20 में देखा गया था ।

अगर हम उनके वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने कुल मिलाकर अब तक 31 वनडे मैच खेले हैं। जिनमें 659 रन बनाए हैं । जिनमें उनके चार हाफ सेंचुरी भी शामिल है। 2023 के वर्ल्ड कप में भी सूर्य कुमार का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था। जितना अच्छा होना चाहिए क्योंकि उनकी पहचान एक विस्फोटक बल्लेबाज के तौर पर की जाती है।

सूर्यकुमार यादव का T20 (Suryakumar Yadav T20)

सूर्यकुमार यादव को T20 फॉर्मेट का विस्फोटक बल्लेबाज माना जाता है। जिस प्रकार की बल्लेबाजी हुई T20 में करते हैं शायद ही दुनिया का कोई बल्लेबाज कर पता होगा। 14 मार्च 2021 को सूर्यकुमार ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20  का पहला मैच खेला था। हम आपको बता दे की सूर्यकुमार यादव T20 में आतिशबाजी शैली के लिए के जाने जाते हैं। उन्होंने अपने पहले T20 सीरीज के चौथे मैच में जब बल्लेबाजी करने के लिए आए तो उन्होंने पहले गेंद पर छक्का लगाया। ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए थे।

2021 में टी20 वर्ल्ड कप में जिसमें उन्होंने चार मैच खेला 42 रन बनाए। उन्होंने 2022 में  आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में भी उनका प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा था। 2022 को सूर्यकुमार आईसीसी T20 बल्लेबाजों की सूची में पहले नंबर पर आ गए थे। हाल के दिनों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच t20 की सीरीज हुई थी जिसमें उनका प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा और उसके बाद साउथ अफ्रीका T20 सीरीज में उन्होंने 42 गेंद पर 101 रन बनाए थे। T20 करियर में कुल मिलाकर अब तक 97 T20 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 2147 रन बनाए हैं और उनका T20 का उच्चतम स्कोर 117 रन है।

Suryakumar Yadav Biography in Hindi। सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय
Suryakumar Yadav Biography in Hindi। सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय

 सूर्य कुमार यादव का टेस्ट करियर (Suryakumar Yadav Test Career)

सूर्यकुमार यादव ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 9 फरवरी 2023 को नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। उसे पूरे सीरीज में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था लगातार जीरो पर आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड (Suryakumar Yadav Records)

  • 30 अक्टूबर 2022 को, यादव को बल्लेबाजों के लिए ICC T20I रैंकिंग में पहला स्थान दिया गया था।
  • नवंबर 2022 में, वह एक कैलेंडर वर्ष में टी20 में दो शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बने और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड का अनुकरण किया।
  • वह T20I में शतक बनाने वाले केवल 5वें भारतीय खिलाड़ी हैं, और चौथे या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए इस आंकड़े तक पहुंचने वाले केवल दूसरे हैं।
  • अक्टूबर 2022 में, वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 573 गेंदों में यह आंकड़ा छूकर T20I में 1000 रन बनाने वाले सबसे तेज़ बल्लेबाज बन गए।
  • उन्होंने केएल राहुल के दूसरे सबसे तेज टी20 शतक का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 46 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

सूर्यकुमार यादव कुल संपत्ति (Suryakumar Yadav Networth)

सूर्य कुमार की कुल संपत्ति के बारे में बात करें तो उनके पास आज के समय  उनके पास 32 करोड रुपए हैं। वह कितने पैसे कमाते हैं उसका पूरा विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं आईए जानते हैं-

आय के स्रोतक्रिकेट और विज्ञापन सौदे
डॉलर में  उनके संपत्ति का विवरण$4 मिलियन
सूर्यकुमार यादव की कुल संपत्ति 2023 रुपये मेंरु. 32 करोड़
मासिक आयरु. 75 लाख +
वार्षिक आयरु. 9 करोड़+

सूर्यकुमार यादव के बारे में रोचक जानकारी

  • वह एक शौकीन पशु और पक्षी प्रेमी हैं।
  • शारीरिक और मानसिक शक्ति बढ़ाने के लिए, यादव आसान वर्कआउट की तुलना में विभिन्न प्रकार के जोरदार व्यायाम करते हैं।
  • अगर वह क्रिकेटर नहीं होते तो पायलट होते।
  • उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में बैडमिंटन खेला और उनके पिता ने उन्हें दोनों खेलों में से किसी एक को चुनने के लिए कहा।
  • सूर्य कुमार को अपने माता-पिता से इतना लगाव है कि उन्होंने अपने दाहिने हाथ पर उनके नाम के साथ-साथ उनकी तस्वीर भी गुदवा रखी है।

सूर्यकुमार यादव का सोशल मीडिया लिंक

twitter Click Here
Instagram Click Here
Facebook Click Here

Vinod Paul

मेरा नाम विनोद पॉल हैं और मैं पिछले एक साल से Knowledge Folk के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूँ। आपको बता दूँ कि मुझे लिखने का बहुत शौक हैं खासकर पॉलिटीशन्स के बारे में। अब ज्यादा क्या ही बताऊँ मेरे बारे में। आप कमेंट करके बता सकते हैं कि मेरे द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपको कैसा लगता हैं।

Leave a Reply

You are currently viewing Suryakumar Yadav Biography in Hindi। सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय