Hrithik Roshan Biography in Hindi। रितिक रोशन जीवनी ।  

Hrithik Roshan Biography in Hindi। रितिक रोशन जीवनी ।  
Hrithik Roshan Biography in Hindi। रितिक रोशन जीवनी ।  

रितिक रोशन बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता हैं। रितिक रोशन ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2003 में कहो ना प्यार हैं फिल्म के द्वारा किया था जो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। हालांकि रितिक रोशन ने कई फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट की भूमिका निभाई थी। हम आपको बता दे कि रितिक रोशन के पिता राकेश रोशन एक मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक हैं।

बॉलीवुड में रितिक रोशन की पहचान एक एक्शन रोमांटिक हीरो के तौर पर है उनकी अधिकांश फिल्में एक्शन और  रोमांस से भरपूर होती हैं। रितिक रोशन के जीवन परिचय के बारे में अगर आप जानना चाहते हैं कि रितिक रोशन कौन है प्रारंभिक जीवन शिक्षा परिवार कुल संपत्ति सोशल मीडिया लिंक गर्लफ्रेंड का नाम, अगर आप इन सब के बारे में नहीं जानते हैं तो आज के लेख में पूरी जानकारी आपको प्रदान करेंगे आर्टिकल पर बने रहिएगा चलिए जानते हैं- 

रितिक रोशन का प्रारंभिक जीवन

रितिक रोशन एक प्रमुख भारतीय अभिनेता हैं जो अपनी असाधारण प्रतिभा और आकर्षक लुक के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म 10 जनवरी 1974 को फिल्मी पृष्ठभूमि वाले परिवार में हुआ था उनके पिता का नाम राकेश रोशन हैं जो एक मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक है। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2000 में कहो ना प्यार से किया था बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुआ। ऋतिक के उल्लेखनीय नृत्य कौशल, बहुमुखी अभिनय और अपनी कला के प्रति समर्पण ने उन्हें कई पुरस्कार सम्मानित किया गया है उन्होंने ” कोई मिल गया “, ” कृष “, ” धूम 2 ” और ” सुपर 30 ” जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय किया है।

रितिक रोशन की शिक्षा

रितिक रोशन ने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा के दौरान मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पढ़ाई की। बाद में, उन्होंने मुंबई के सिडेनहैम कॉलेज में अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की, जहाँ उन्होंने बैचलर ऑफ कॉमर्स (बी.कॉम) की डिग्री हासिल की।  रितिक रोशन के बारे में कहा जाता है कि जब बचपन में उन्हें हकलाने की समस्या हो गई थी तो उन्होंने इसके लिए अपनी चिकित्सा करवाई तब जाकर उनको इस समस्या से राहत मिली थी क्योंकि उनके हकलाने के कारण उनकी शिक्षा भी बाधित हो रही थी।

रितिक रोशन का परिवार (Hrithik Roshan family)

पिता का नामराकेश रोशन (फिल्म निर्माता)
माता का नामपिंकी रोशन
पत्नी का नामसुजैन खान (तलाकशुदा)
भाई का नामनहीं है
बहन का नामसुनैना रोशन
बेटे का नामरेहान रोशन, ऋदान रोशन

रितिक रोशन का फिल्मी करियर

ऋतिक रोशन ने 2000 में फिल्म “कहो ना… प्यार है” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसे उनके पिता राकेश रोशन ने निर्देशित किया था। फिल्म जबरदस्त सफल रही और ऋतिक के अभिनय की आलोचकों की प्रशंसा मिली। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते और रातों-रात रितिक रोशन सुपरस्टार बन गए। रितिक रोशन की अगली फिल्म पंजाबी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने कभी खुशी कभी गम, कोई मिल गया, धूम टू, कृष जैसी फिल्मों में काम किया जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।

Hrithik Roshan Biography in Hindi। रितिक रोशन जीवनी ।  
रितिक रोशन

इसके बाद उनकी फिल्म जोधा अकबर, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में ऋतिक के अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया और उसके लिए उन्हें कई प्रकार के पुरस्कार भी दिए गए थे। रितिक रोशन का करियर का उठाओ-चढ़ाव से भरपूर रहा था और विवादों में भी उनका नाम नाम शामिल था। हालांकि इस दौरान उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी। इसके बाद भी रितिक रोशन ने लगातार मेहनत और संघर्ष किया और उसके बाद उन्होंने “बैंग बैंग,” “काबिल” और “वॉर” जैसी फिल्मों के साथ वापसी की।

आज, वह बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक हैं और उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। आज के समय रितिक रोशन एक फिल्म करने का 30 करोड़ से लेकर 40 करोड़ के बीच चार्ज करते हैं । इसके अलावा कई बार 40 करोड़ से अधिक की भी फीस ले लेते हैं।

रितिक रोशन के फिल्मों की सूची 

रितिक रोशन के द्वारा फिल्मी करियर में किए गए सभी फिल्मों के नाम का विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं आए जानते हैं-

मूवी का नामरिलीज़ की तारीखबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
विक्रम वेधा30 सितंबर 201975.82 करोड़
वार02 अक्टूबर 2019317.91 करोड़
सुपर 3012 जुलाई 2019146.94 करोड़
Kaabil25 जनवरी 2017103.84 करोड़
मोहनजोदड़ो12 अगस्त 201658 करोड़
बैंग बैंग!02 अक्टूबर 2014181.03 करोड़
Krrish 301 नवंबर 2013244.92 करोड़
Agneepath26 जनवरी 2012115.00 करोड़
Zindagi Na Milegi Dobara15 जुलाई 201190.27 करोड़
Guzaarish19 नवंबर 201029.32 करोड़
काइट्स21 मई 201049.27 करोड़
संयोग से भाग्य30 जनवरी 200912.25 करोड़
जोधा अकबर15 फरवरी 200856.04 करोड़
Dhoom 224 नवंबर 200681.01 करोड़
Krrish23 जून 200672.16 करोड़
Lakshya18 जून 200423.56 करोड़
Koi Mil Gaya08 अगस्त 200347.20 करोड़
Main Prem Ki Diwani Hoon27 जून 200317.80 करोड़
Mujhse Dosti Karoge09 अगस्त 200212.95 करोड़
Na Tum Jaano Na Hum10 मई 20028.14 करोड़
Aap Mujhe Achche Lagne Lage19 अप्रैल 20029.59 करोड़
Kabhi Khushi Kabhie Gham14 दिसंबर 200155.65 करोड़
Yaadein27 जून 200114.65 करोड़
मिशन कश्मीर26 अक्टूबर 200022.99 करोड़
Fiza08 सितम्बर 200014.67 करोड़
Kaho Naa Pyaar Hai14 जनवरी 200044.28 करोड़

रितिक रोशन के अफेयर और शादी

ऋतिक रोशन की शादी सुज़ैन खान से हुई थी, जो संजय खान की बेटी हैं। वे एक ट्रैफिक सिग्नल पर मिले, प्यार हो गया और 2000 में  रितिक रोशन ने सुज़ैन खान से शादी कर ली थी। हालांकि हम आपको बता दे की सुज़ैन खान मुस्लिम और रितिक रोशन हिंदू है फिर भी दोनों के रिश्ते ठीक-ठाक चले थे लेकिन 2014 में कुछ कारण से उनके बीच तलाक हो गया। लेकिन वे अभी भी अच्छे दोस्त हैं और अपने बच्चों की परवरिश की ज़िम्मेदारी साझा करते हैं।

बारबरा मोरी

आप लोगों ने रितिक रोशन की फिल्म काइट्स जरूर देखी होगी जिसमें बारबरा मोरी अपने काम किया था मीडिया में इस बात की खबर आ रही थी कि रितिक रोशन बारबरा मोरी को डेट कर रहे हैं हालांकि रितिक रोशन इस बात से इनकार कर दिया था

Hrithik Roshan Biography in Hindi। रितिक रोशन जीवनी ।  

कंगना रनौत

रितिक रोशन और कंगना रनौत  के रिश्ते को लेकर अफवाह आई थी कि कि रितिक रोशन कंगना के साथ रिलेशनशिप में है हालांकि इसको लेकर विवाद बढ़ गया था इसके बाद कंगना और रितिक दोनों की तरफ से सफाई दी गई थी कि आप बिल्कुल झूठी बात हैं।

सबा आजाद

रितिक रोशन कथित तौर पर अभिनेत्री और गायिका सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। उन्हें हवाई अड्डे और रेस्तरां में एक साथ देखा गया है, और यहां तक ​​​​कि करण जौहर के 50 वें जन्मदिन समारोह में भी उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। सबा को ऋतिक और उनके दोस्तों के साथ छुट्टियों पर जाते भी देखा गया है और उनके परिवार के साथ भी उनके अच्छे रिश्ते हैं।

रितिक रोशन को मिलने वाले अवार्ड

  • कहो ना प्यार फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ Debut अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार
  •  फिल्म  कहो ना प्यार के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्मफेयर अभिनेता का पुरस्कार
  • फिल्म ‘कोई… मिल गया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (आलोचक) का फिल्मफेयर पुरस्कार।
  • फिल्म ‘कोई… मिल गया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार।
  • फिल्म ‘धूम 2’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार।
  • फिल्म ‘जोधा अकबर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार
  • फिल्म ‘कोई… मिल गया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का आईफा पुरस्कार।
  • IIFA Award  Best Male Debut  पुरस्कार कहो ना प्यार फिल्म के लिए
  • कहो ना प्यार फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ debut अभिनेता स्क्रीन अवार्ड दिया गया था

 रितिक रोशन की कुल संपत्ति

रितिक रोशन की कुल संपत्ति के बारे में बात करें तो उनके पास आज के समय 370 मिलियन डॉलर की संपत्ति है जिसे भारतीय रुपए में अगर हम कन्वर्ट करते हैं  उनके पास 2275 करोड रुपए की संपत्ति है जिनमें कई प्रकार के महंगी गाड़ियां और उनके बंगले सम्मिलित हैं।

रितिक रोशन के बारे में रोचक तथ्य

  • रितिक रोशन का असली उपनाम नागरथ है, रोशन नहीं। रोशन उनके दादा का नाम था।
  • वह अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान और सलमान खान के बाद मैडम तुसाद संग्रहालय में मोम की प्रतिमा लगाने वाले पांचवें बॉलीवुड स्टार हैं।
  • ऋतिक रोशन धूम्रपान करते थे लेकिन ‘हाउ टू स्टॉप स्मोकिंग’ नामक किताब पढ़ने के बाद उन्होंने धूम्रपान छोड़ दिया।
  • 2011, 2012 और 2014 में, ऋतिक रोशन को ईस्टर्न आई वीकली द्वारा ‘दुनिया के सबसे सेक्सी एशियाई आदमी’ का खिताब दिया गया था।
  • रितिक रोशन को समुद्री गोताखोर के रूप में प्रमाणित किया गया है।
  • जब ऋतिक रोशन सिर्फ 10 साल के थे, तब उन्होंने तमिल सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म ‘भगवान दादा’ में काम किया था।
  • वह एक ही फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ डेब्यू दोनों का फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाले एकमात्र बॉलीवुड अभिनेता हैं।
  • रितिक रोशन अपने दोनों हाथों का समान रूप से उपयोग कर सकते हैं; वह उभयलिंग हैं।

रितिक रोशन की अपकमिंग मूवी

फिल्म का नामरिलीज की तारीखहीरोइन
War 214 अगस्त 2025कियारा आडवाणी
Krrish 42025नोरा फतेही, प्रीति जिंटा, रेखा

रितिक रोशन  सोशल मीडिया अकाउंट 

इंस्टाग्रामयहां क्लिक करें
फेसबुकयहां क्लिक करें
अक्स (ट्विटर)यहां क्लिक करें

Vinod Paul

मेरा नाम विनोद पॉल हैं और मैं पिछले एक साल से Knowledge Folk के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूँ। आपको बता दूँ कि मुझे लिखने का बहुत शौक हैं खासकर पॉलिटीशन्स के बारे में। अब ज्यादा क्या ही बताऊँ मेरे बारे में। आप कमेंट करके बता सकते हैं कि मेरे द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपको कैसा लगता हैं।

Leave a Reply

You are currently viewing Hrithik Roshan Biography in Hindi। रितिक रोशन जीवनी ।