Khesari Lal Yadav Biography In Hindi।खेसारी लाल यादव जीवनी।Khesari lal Yadav Biography।

आज के इस आर्टिकल में हम भोजपुरी के सुप्रसिद्ध एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव के बारे में जानेंगे। तो आप इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढियेगा।

 

अगर आपने अभी तक हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन नहीं किया हैं तो नीचे दिए गए ज्वाइन के बटन पर क्लिक करके ज्वाइन कर अभी कर ले।


Join

कौन हैं खेसारी लाल यादव?

खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंड्रस्ट्री के सिंगर और एक्टर हैं। इनके फिल्म और गाने जब रिलीज़ होता हैं तो धूम मचा के जाता हैं। और हाँ भोजपुरी फिल्म इंड्रस्ट्री में सबसे अधिक कोई व्यक्ति कॉन्ट्रीवर्सी में फंसा रहता हैं तो ओ व्यक्ति खेसारी ही हैं। और ठीक इसके विपरीत भोजपुरी फिल्म इंड्रस्ट्री में सबसे शांत रहने वाला एक्टर निरहुआ हैं।

आपके जानकारी के लिए बता दे कि खेसारी का वास्तविक नाम खेसारी नहीं बल्कि शत्रुघ्न कुमार हैं। इनके इस वास्तविक नाम को बहुत ही कम लोग जानते हैं। अपना वास्तविक नाम खेसारी पहली बार कपिल शर्मा शो में बताए थे।

Khesari Lal Yadav Biography In Hindi।खेसारी लाल यादव जीवनी।Khesari lal Yadav Biography।
Khesari Lal Yadav Biography In Hindi।खेसारी लाल यादव जीवनी।Khesari lal Yadav Biography।
वास्तविक नाम शत्रुघ्न कुमार
प्रसिद्ध नाम खेसारी लाल यादव
जन्म 15 मार्च 1986
जन्म स्थान छपरा बिहार भारत।
पेशासिंगर और एक्टर।
राष्ट्रीयताभारतीय।
डेब्यू फिल्म साजन चले ससुराल।
डेब्यू एल्बम माल भेटाई मेला में।
धर्मसनातन (हिन्दू)
जातीयादव




खेसारी का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

खेसारी का जन्म 15 मार्च 1986 को गावं रसूलपुर चट्टी, जिला छपरा बिहार में हुआ था। खेसारी एक बहुत ही गरीब परिवार में जन्म लिए थे। जब इनका जन्म हुआ तो इनके अपना घर नहीं था और दूसरे के घर में पनाह ले कर इनके माता पिता रह रहे थे। खेसारी का जन्म भी दूसरे व्यक्ति के घर में हुआ था। इनका बचपन और किशोर अवस्था घोर गरीबी के अंधकारो में बिता हैं। और इनके मेहनत का ही परिणाम हैं कि आज के समय में भोजपुरी फिल्म इंड्रस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं।

खेसारी का डेब्यू सिंगर के रूप में।

जैसा कि आप सभी को मालूम ही होगा कि खेसारी भोजपुरी में एक्टर के रूप में नहीं बल्कि सिंगर के रूप में डेब्यू किए थे। भले आज के समय में कितने ही एक्टर क्यों न हो लेकिन इन्होंने भोजपुरी फिल्म इंड्रस्ट्री में एक सिंगर के रूप में डेब्यू किया था। इनके पहले एल्बम का नाम था माल भेटाई मेला में जो कि एक अश्लील गानों का एल्बम था




देखिए! खेसारी हो या पवन या फिर अन्य कोई एक्टर , इन सभी ने अश्लीलता का फायदा उठाया अपने चहरे को चमकाने के लिए। ये सभी अश्लील गाने और फिल्में कर करके ही इतने प्रसिद्ध हुए हैं। भले ही आज के समय में ये लोगों कितने भी बड़े स्टार क्यों न हो, लेकिन शुरुआत तो अश्लीलता से हुई थी। उम्मीद करता हूँ कि आगे ऐसा नहीं होगा। और हाँ इस भ्र्म को तोड़ना भी अति आवश्यक हैं कि भोजपुरी फिल्मों चमकने के लिए अश्लीलता का सहारा लेना पड़ेगा। अगर एक्टिंग और सिंगिंग आती हैं तो बिना अश्लीलता फैलाए भी प्रसिद्ध हो सकते हो।

खेसरी का डेब्यू एक्टर के रूप में।

खेसारी एक्टिंग के दुनिया में आने से पहले एक सिंगर थे। ये तब तक बहुत सारे गाने और अश्लील गाने गए चुके थे। 2012 में इनकी पहली फिल्म आई जिस फिल्म का नाम था साजन चले ससुराल। इस फिल्म में इनके साथ अभिनेत्री के रूप में स्मृति सिन्हा थी। जो कि भोजपुरी फिल्म इंड्रस्ट्री के एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं।

खेसारी ने भले ही अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत स्मृति सिन्हा के साथ की हो लेकिन सबसे अधिक फिल्में काजल राघवानी के साथ की। भले ही आज के समय में इन दोनों के बीच में दरार आ गई हो लेकिन कुछ समय पहले तक ये दोनों एक दूसरे बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। और हर फिल्म में ये दोनों एक साथ काम करते थे।




Khesari Lal Yadav Biography In Hindi।खेसारी लाल यादव जीवनी।Khesari lal Yadav Biography।
Khesari Lal Yadav Biography In Hindi।खेसारी लाल यादव जीवनी।Khesari lal Yadav Biography।

खेसारी की संघर्ष की कहानी।

जैसा कि मैंने आपको पहले ही बता दिया हैं कि खेसारी एक बहुत ही निर्धन परिवार में जन्म लिए। जिनके पास खाने के लिए दो वक्त की रोटी के भी पैसे नहीं थे। खेसारी यादव परिवार में जन्म लेने के कारण बचपन से ही गाय भैस चराया करते थे। और गांव में जाकर, बाज़ार में जाकर दूध और दही बेचा करते थे। इसे बेच कर कुछ पैसे प्राप्त होता था , जिससे इनका घर चलता था।

खेसारी को बचपन से ही गाना गाने का बहुत ही शौक था। जब भी कही गांव में भगवान का कीर्तन होता तो ये वहां पहुंच कर भगवान का भजन गाते थे। खेसरी बचपन से ही रामायण और महाभारत के भजन को गया करते थे। जिसके चलते इनकी गायकी और निखारने लगा। उस समय भजन गाने की लिए इनको मात्र 10 रुपए ही मिलते थे।




खेसारी की संघर्ष की कहानी बहुत लंबी हैं। इनके पुरे संघर्ष कहानी का वृतांत लिखने में मैं असमर्थ हूँ। इसीलिए नीचे मैं एक वीडियो दे रहा हूँ। जिस वीडियो खेसारी खुद अपने मुख से अपने संघर्ष कहानी का वृतांत सुना रहे हैं। तो आप नीचे दिए गए वीडियो को एक बार जरूर देखिये।

इनके बारे में भी पढ़िए।

पवन सिंह।
दिनेश लाल यादव “निरहुआ”
अवधेश मिश्रा।
काजल राघवानी।

खेसारी के परिवार में कौन – कौन हैं?

खेसारी के परिवार में उनके माता – पिता और पत्नी के साथ – साथ दो बच्चे भी हैं। खेसारी के पत्नी का नाम चंदा देवी हैं और इनके दो बच्चे भी हैं जिनका नाम कृति यादव और ऋषभ यादव हैं।

खेसारी कितने पढ़े लिखे हैं।

आज के समय में हर कोई जानना चाहता हैं कि भोजपुरी फिल्म इंड्रस्ट्री के इतना बड़ा नाम आखिर कहाँ तक पढ़ाई की हुई हैं। तो आपके जानकरी के लिए बता दे कि खेसारी ने मात्र 10वीं तक ही पढ़ाई की हुई हैं। और इतना कम पढ़ाई कर पाने का सबसे बड़ा कारण था इनका गरीबी। गरीबी इतनी अधिक थी कि इनके पास खाने के दो वक्त के रोटी भी नहीं था , तो उस पढ़ाई करने के लिए फ़ी कहाँ से लाते। किसी भी तरह सरकरी स्कूल में 10वीं तक पढ़ाई की।

Khesari Lal Yadav top 5 movies

मेंहदी लगाके रखना 1
मेंहदी लगाके रखना 3
संघर्ष।
भाग खेसारी भाग।
दुल्हिन वही जो पिया मन भाए।
आशिकी।




Khesari Lal Yadav Social Media Profile.

Instagram
Twiiter
Facebook

कौन हैं खेसारी लाल यादव?

खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंड्रस्ट्री के सिंगर और एक्टर हैं। इनके फिल्म और गाने जब रिलीज़ होता हैं तो धूम मचा के जाता हैं। और हाँ भोजपुरी फिल्म इंड्रस्ट्री में सबसे अधिक कोई व्यक्ति कॉन्ट्रीवर्सी में फंसा रहता हैं तो ओ व्यक्ति खेसारी ही हैं।

खेसारी कितने पढ़े लिखे हैं।

आज के समय में हर कोई जानना चाहता हैं कि भोजपुरी फिल्म इंड्रस्ट्री के इतना बड़ा नाम आखिर कहाँ तक पढ़ाई की हुई हैं। तो आपके जानकरी के लिए बता दे कि खेसारी ने मात्र 10वीं तक ही पढ़ाई की हुई हैं। और इतना कम पढ़ाई कर पाने का सबसे बड़ा कारण था इनका गरीबी।

खेसारी लाल के बच्चे का क्या नाम हैं?

कृति यादव और ऋषभ यादव।

Khesari lal yadav net worth

खेसारी लाल यादव का नेटवर्थ 2 से 3 मिलियन डॉलर के बीच में हैं।

knowledge folk

The purpose of this website of mine is to give you knowledge only. I keep trying that you can get all kinds of knowledge from my website. whether it is related to technologyBiographygamesFactsGlobal Knowledge, Finance or the Book Summary, I always try to make all kinds of knowledge available to all of you. If you still find something wrong, you can mail us on the email given below. Thank you! email: business@knowledgefolk.in

Leave a Reply

Khesari Lal Yadav Biography In Hindi।खेसारी लाल यादव जीवनी।Khesari lal Yadav Biography।
Khesari Lal Yadav Biography In Hindi।खेसारी लाल यादव जीवनी।Khesari lal Yadav Biography।