Dayanand Shetty
अगर आप से पूछा जाए कि आप दयानन्द शेट्टी को जानते हो शायद आप जवाब नहीं होगा लेकिन आप से पूछा जाए कि आप दया को जानते हो तो आपका जवाब होगा , अरे वही दया न जो CID सीरियल में दया का किरदार निभाता हैं , आपका जवाब सही हैं। आज मैं आपको दयानन्द शेट्टी से परिचय करवाने वाला हूँ। आपके जानकारी के लिए मैं बता दूँ कि दयानन्द शेट्टी को रियल लाइफ में भी लोग दया के नाम से ही जानते हैं। दया का यह डायलॉग याद हैं न ” दया को तुम जैसे मुजरिमों पर दया नहीं आता ” और दया का का दरवाज़ा तोड़ने का अंदाज तो सबको पसंद हैं।
ACP प्रदुमन : दया दरवाजा तोड़ दो
दया: यस सर
समझलों भाई साहब दरवाजा टूट गया। यह अंदाज दया ने सिंघम रिटर्न फिल्म में भी दिखाया था। आप भी सोचते होंगे कि आज के समय में ये कहाँ चले गए , क्या करते होंगे , कहाँ रहते होंगे तो चलिए आपके सवालों जवाब देने का कोशिश करता हूँ।

इसे भी पढ़े : Ajay Devagn Biography
Dayanand Shetty Biography in Hindi
इनका वास्तविक नाम दयानन्द चंद्रशेखर शेट्टी हैं। इन्हें वास्तविक जीवन में भी लोग दया के नाम से ही जानते हैं। इनका जन्म 11 दिसंबर 1969 को काटपाडी, उडुपी , कर्नाटक में हुआ था। पेशे से ये एक सफ़ल एक्टर हैं। ये अभी के समय में 52 साल के हो चुके के हैं। जब ये CID में नये – नये आये थे तो इन्हें कोई नहीं जनता था , लेकिन cid में काम करते – करते पुरे देश में फेमस हो गए। उस समय ये cid का एक एपिसोड करने के लिए 1 लाख रूपए लेते थे। वास्तविक जीवन में भी अभिजीत यानि कि आदित्या श्रीवास्तव इनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। इनका पसंदीदा एक्टर अजय देवगन हैं।
वास्तविक नाम | दयानन्द चंद्रशेखर शेट्टी |
जन्म | 11 दिसंबर 1969 |
जन्म स्थान | काटपाडी, उडुपी , कर्नाटक |
पेशा | एक्टर |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
सिटिज़नशिप | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
पत्नी | स्मिता शेट्टी |
शौक़ | यात्रा करने का |
पसंदीदा एक्टर | अजय देवगन |
दयानन्द शेट्टी का परिवार
इनके पिता का नाम चंद्र प्रकाश शेट्टी तथा इनके माता का नाम उषा शेट्टी हैं। इनके दो बहन भी हैं जिनका नाम हैं नयना और संध्या हैं। दया के पत्नी का नाम स्मिता शेट्टी हैं , इनके एक बेटी हैं जिसका नाम विवा शेट्टी हैं।
पिता | चंद्र प्रकाश शेट्टी |
माता | उषा शेट्टी |
बहन | नयना और संध्या |
पत्नी | स्मिता शेट्टी |
बेटी | विवा शेट्टी |
शिक्षा
दयानन्द शेट्टी ने अपनी प्रारंभिक पढाई उडुपी से ही पूरा किया , उसके बाद स्नातक के पढाई के लिए रिजवी कॉलेज बांद्रा चले गए।आपके जानकरी के लिए बात दे की दया कॉमर्स के छात्र रह चुके हैं।
शादी
दयानन्द शेट्टी की शादी स्मिता शेट्टी से हुई हैं। उनकी एक बेटी हैं जिसका नाम विवा शेट्टी हैं।
दोस्त
कहते हैं न दोस्ती हो तो दुर्योधन और कर्ण जैसी , दोस्ती हो तो सुदामा और कृष्ण जैसी। ये सारे ओ नाम हैं जिनका उदहारण सच्चे मन से दोस्ती निभाने के लिए दिया जाता हैं। लेकिन इस लिस्ट में दो नाम और शामिल हो गई हैं कि दोस्ती हो तो दया और अभिजीत जैसे। ये दोनों रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। अगर किसी दोस्त को उदहारण देना हो इन लोग उदहारण दे सकते हो।
करियर
बहुत कम ही लोग जानते हैं कि दया अपने पिता के तरह एक स्पोर्टमैन रह चुके हैं। दया के पिता के पास होटल का व्यवसाय था , दया कहते हैं कि जाहिर सी बात हैं हमलोग शेट्टी हैं तो होटल बिज़नेस को ही आगे पढ़ाते। मेरा एक्टिंग से दूर – दूर तक संबंध नहीं था , मैं एक्टर बनने के बारे में सोचा तक नहीं था। एक बार की बात हैं दया अपने दोस्त के ऑडिशन में उसके साथ गए थे , जहाँ दया ad एजेंसी के ऑफिस के बाहर खड़े रहने के बाद भी लोगो का ध्यान दया पर चला गया और दया एक मॉडल के रूप में सेलेक्ट कर लिया गया।
दया CID से कैसे जुड़े? दया की CID में एंट्री कैसे हुई ?
आपलोगों यह बात जनाकर आश्चर्य होगा कि जब दया को CID ऑफिसर के भूमिका निभाने का ऑफर मिला तो इस ऑफर को साफ़ – साफ़ मना कर दिया था। दरसल यह बात 1998 की हैं जब CID के मेकर B.P सिंह CID शो के लिए ऑडिशन ले रहे थे उसी दौरान दया को उनके ही कम्युनिटी के प्रोग्राम में स्टेज पर प्ले करते उनके दोस्त संजय शेट्टी (जो कि CID के निर्देशकों में से एक थे ) ने देख लिया। दया कि एक्टिंग, दमदार आवाज़ के कायल हो गए थे।

संजय शेट्टी ने दया से पूछा कि आप CID शो क्यों नहीं ज्वाइन कर लेते हैं। तो दया ने सीधे – सीधे माना करते हुए कहाँ कि मुझे इस में कोई दिलचस्पी नहीं हैं। संजय शेट्टी ने किसी भी तरह मनाकर दया को ऑडिशन के लिए बुलाया और उन्हें 3 पेज के डायलॉग को याद करके बोलने को बोला गया लेकिन एक बेहतरीन थिएटर आर्टिस्ट होने के नाते वे उस डायलॉग को मात्र 5 मीनट में ही याद कर लिए और ऑडिशन दे दिया। दया का यह प्रतिभा मेकर्स को बहुत पसंद आया। हलाकि CID शो के मेकर B.P सिंह ने उन्हें अपनी हिंदी में और सुधार करने के लिए मनोहर कहानियाँ जैसे बुक पढ़ने का सलाह दिया। लेकिन दया यह कह कर वापस आ गए कि मुझे यहाँ ऑडिशन के लिए बुलाया गया था और अब मैं जा रहा हूँ। हालांकि एक महीने बाद दया को इस शो के लिए सेलेक्ट कर लिया गया।
आपका सवाल हमारा जवाब
Q. Dayanand Shetty wife
A. Smita Shetty
Q. Dayanand Shetty Daughter
A. Viva Shetty
Q. Dayanand Shetty Friend
A. Aditya Shrivastava
Q. Dayanand Shetty Birthday
A. 11 December 1969
web story
इसे भी पढ़े :