
अनुष्का शर्मा का जीवन परिचय। Anushka Sharma Biography।
अनुष्का शर्मा फिल्मी दुनिया की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री है। अपने अभिनय के बल पर फिल्म दुनिया में अपने एक महत्वपूर्ण स्थान बनाई है। यह अभिनेत्री के साथ-साथ एक मॉडल भी है तो आइए मैं आप लोगों को अनुष्का शर्मा संबंधित उनकी जन्म, शिक्षा ,फैमिली, करियर और उनके अवार्ड ,उनका कुल इनकम, उनके प्रसिद्ध फिल्म, उनका विवाह संबंधित आदि जानकारी मैं आप लोगों को इस आर्टिकल में विस्तार पूर्वक प्रदान करूंगा।
अनुष्का शर्मा का जन्म कब और कहाँ हुआ?
अनुष्का शर्मा का जन्म 1मई,1988 को भारत के राज्य उत्तर प्रदेश के शहर अयोध्या में हुआ था लेकिन उनका परिवेश बेंगलुरु में हूं क्योंकि इनके पिता आर्मी में अपनी सेवा दे रहे थे और इनकी माता एक हाउसवाइफ थी।
अनुष्का शर्मा एक आर्मी परिवार से संबंध रखती थी क्योंकि इनका भाई भी कार्नेश शर्मा मर्चेंट नेवी में काम किए और बाद में जाकर वह एक फिल्म निर्माता बन गए।
शिक्षा एवं शुरूआती जीवन
जैसे कि आप लोगों को पता है अनुष्का शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था लेकिन यह बेंगलुरु में निवास करती थी इसलिए इनकी स्कूली शिक्षा बेंगलुरु की आर्मी स्कूल से हुई। उसके बाद इन्होंने माउंट कारमेल कॉलेज से कला में ग्रेजुएशन की। इनको शुरुआत से ही मॉडलिंग मैं कैरियर बनाने का इच्छा था। इसलिए अपने मॉडलिंग के सपने को पूरा करने के लिए वह मुंबई चली गई । मुंबई जाने के बाद वह एलीट मॉडल मैनेजमेंट में एडमिशन करवा ली इसके बाद इनको सर्वप्रथम मॉडलिंग का का ज्ञान स्टाइल कंसल्टेंट प्रसाद बिदापा ने सिखाया।
अनुष्का शर्मा का परिवार
अगर हम लोग अनुष्का शर्मा का परिवार का बारे में बात करें तो उनके परिवार में पिता अजय कुमार शर्मा जो पहले एक्स आर्मी ऑफिसर रह चुके थे एवं इनकी माता हाउसवाइफ थी। जिनका नाम आशिमा शर्मा हैं। अनुष्का शर्मा के परिवार में है उनके एक बड़े भैया भी हैं जिनका नाम कारनेश शर्मा है यह पहला राज्य स्तरीय क्रिकेटर थे बाद में चलकर उन्होंने मर्चेंट नेवी ज्वाइन किया लेकिन वर्तमान समय में उनके भैया फिल्म निर्माता का काम करते हैं। अनुष्का शर्मा को अपने अभिनेत्री होने से ज्यादा एक आर्मी की बेटी का होना ज्यादा गर्व महसूस करती है।
अनुष्का शर्मा का करियर
अनुष्का शर्मा शुरुआती समय से ही मॉडलिंग करना चाहती थी वह पहले से ही मॉडलिंग की दुनिया में अपना नाम प्रसिद्ध करना चाहती थी इस दौर में उनको फिल्म दुनिया मैं अभिनेत्री बनने का कोई रुचि नहीं था।
मॉडलिंग के दुनिया में मॉडलिंग की शुरुआत लैक्मे फैशन वीक में वेंडेल रॉड्रिक्स के लेस वंप्स शो की मॉडल के रूप में की। इसके बाद मुख्य मॉडल के तौर पर रोड्रिक स्प्रिंग समर 07 कलेक्शन के लिए चयन किया गया था। इसके बाद ऐड के तौर पर विस्पर, सिल्क एंड शाइन, नाथेला ज्वैलरी, और इसके बाद फियाट पालियो (कार) के प्रचार का काम की।
इसके बाद इन्होंने सर्वप्रथम फिल्म’ रब ने बना दी जोड़ी’ के साथ फिल्मी दुनिया में डेब्यू की इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के साथ लीड रोल में थी। इस फिल्म में हुआ शाहरुख खान की पत्नी का भूमिका निभाई। यह फिल्म काफी सफल हुई। इस फिल्म के बाद उन्हें बदमाश फिल्म में काम किया जोकि 2010 में फिल्म आई थी।
इसके बाद इन्होंने यश राज के तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर ली जिसमें बैंड बाजा बारात फिल्म मैं रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका निभाई। और यह फिल्म काफी बॉक्स ऑफिस पर सफल हो गई अनुष्का शर्मा के अभिनय से लोग काफी प्रसन्न हुए। इसके बाद अनुष्का शर्मा एक-एक करके कई फिल्म करती चली गई
अनुष्का शर्मा की फिल्में( कुछ हिट फिल्में)
फिल्म | किरदार | वर्ष |
रब ने बना दी जोड़ी | तानी साहनी | 2008 |
बदमाश कम्पनी | बुलबुल सिंह | 2010 |
बैंड बाजा बारात | श्रुति ककक्ड़ | 2010 |
पटियाला हाउस | सिमरन | 2011 |
लेडीज vs रिकी बहल | इशिका देसाई | 2011 |
जब तक है जान | अकीरा राय | 2012 |
मटरू की बिजली का मंडोला | बिजली मंडोला | 2013 |
पीके | जगत जननी | 2014 |
एन एच 10 | मीरा | 2015 |
बॉम्बे वेलवेट | रोजी नोरोन्हा | 2015 |
दिल धड़कने दो | फराह अली | 2015 |
सुल्तान | अरफ़ा हुसैन | 2015 |
ऐ दिल है मुश्किल | अलिजेह | 2015 |
सुई धागा : मेड इन इंडिया | ममता | 2018 |
जीरो | आफिया | 2018 |

अनुष्का शर्मा संबंधित कुछ रोचक बातें
- विराट और अनुष्का मुलाकात शैम्पू के विज्ञापन के दौरान हुआ था।
- ‘जब वी मेट’ फिल्म जो सन 2007 में आई थी इसमें में करीना कपूर को देखने के बाद इन्होंने अभिनेत्री बनने का फैसला किया।
- अनुष्का ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘3 इडियट्स’ में करीना कपूर की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था. जो सन 2009 में आई थी
- यदि अनुष्का एक अभिनेत्री नहीं बन पाती तो वे एक पत्रकार होतीं। क्योंकि इन्होंने पत्रकारिता कोर्स के लिए अपना एडमिशन करवा लिया था।
- अनुष्का शर्मा ने अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी (Plastic Surgery) वर्ष 2014 में करवाई।
अनुष्का शर्मा के अवार्ड एवं उपलब्धियां –
अनुष्का शर्मा फिल्म दुनिया में अपनी बेहतरीन अभिनय के बदौलत फिल्म जगत से कई सारी अवार्ड एवं उपलब्धियां प्राप्त हुआ है जो निम्न प्रकार के है:-
वर्ष | फिल्म का नाम | अवार्ड | केटेगिरी |
2010 | रब ने बना दी जोड़ी | स्टार गिल्ड अवार्ड्स | बेस्ट फ़ीमेल डेब्यूट |
2011 | बैंड बाजा बारात | दादसहेब फालके अकादेमी अवार्ड | एक्सिलेंट परफॉर्मेंस अवार्ड |
2013 | लेडिज VS रिकी बहल | स्टारडस्ट अवार्ड | बेस्ट कॉमेडी/रोमैन्स एक्ट्रेस |
2013 | जब तक है जान | फिल्म फेयर अवार्ड.इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादेमी अवार्ड.स्टार डस्ट अवार्ड.ज़ी सिने अवार्ड. | बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस.बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस.बेस्ट कॉमेडी / रोमैन्स एक्ट्रेस.बेस्ट एक्टर इन आ सपोर्टिंग रोल फ़ीमेल. |
2016 | दिल धड़कने दो | स्क्रीन अवार्ड्स | बेस्ट एनसेंबले कास्ट |
2017 | सुल्तान | ज़ी सिने अवार्ड. | बेस्ट एक्टर इन आ सपोर्टिंग रोल फ़ीमेल. |
2017 | ऐ दिल हैं मुश्किल | फ़िल्म्फरे अवार्ड्स | बेस्ट एक्ट्रेस नामांकन |
अनुष्का शर्मा का वैवाहिक जीवन
अनुष्का शर्मा का वैवाहिक जीवन के बारे में चर्चा करें तो हमें यह पता चलता है कि अनुष्का शर्मा का पहले बॉयफ्रेंड जोहेब युसूफ था जो मोल्डिंग के दौरान दोनों साथ मुंबई गए थे लेकिन जोहेब युसूफ को मॉडलिंग में सफलता नहीं मिला कारण वह वापस लौट गया है जिसके कारण इन दोनों के बीच दूरियां बन गई। इसके बाद जब फिल्म बैंड बाजा बारात रणवीर सिंह के साथ काम की तो इन दोनों के बीच रिश्ते कायम हो गया है लेकिन दोनों का रिश्ता कुछ लंबे दिनों तक नहीं चला। इसके बाद एक विज्ञापन के दौरान उनकी मुलाकात विराट कोहली से होती है विराट को अनुष्का काफी पसंद आई और धीरे-धीरे दोनों में रिश्ता बढ़ता चला गया।

लेकिन दोनों ने कभी खुलकर रिश्तो के बारे में खुलासा नहीं किए थे लेकिन 11 दिसंबर 2017 को इटली में जाकर शादी रचा लिए दोनों शादी के बंधन में बंध गए 11 जनवरी 2021 को इनके घर एक नन्ही परी का जन्म हुआ इसका नाम वामिका रखा।
अनुष्का शर्मा नेट वर्थ (Anushka Sharma Net Worth)
अनुष्का शर्मा की नेट वर्थ 2023 में 35 मिलियन डॉलर के लगभग है, जो भारतीय रुपए के हिसाब से 255 करोड़ के लगभग है। इनकी महीने का इनकम और सैलरी 1 करोड़ से भी अधिक है। इनकी वार्षिक इनकम 12 करोड़ से अधिक है। और इनके पति विराट कोहली की प्रॉपर्टी मिला दे तो दोनों के पास कुल मिलाकर 1200 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति है।