इस तरह के जानकरी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन जरूर करें। | Join |
आपने देशी सुपर हीरो शक्तिमान सीरियल तो देखा ही होगा , उस सीरियल में गीता विश्वास का चैरेक्टर काफी प्रसिद्ध था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज के समय में ये कहाँ रहती हैं, क्या कर रही हैं , इनका असली नाम क्या हैं। तो आप इस आर्टिकल को पढ़ते रहिए आज आपको इस आर्टिकल में इनके बारे में सभी जानकरी मिल जाएगी जैसे कि इनका जन्म कब और कहाँ हुआ था , इन्होंने कहाँ तक पढाई की हुई हैं , इनके पति और बच्चे का क्या नाम हैं। तो चलिए जान लेते हैं।
वास्तविक नाम | वैष्णवी मैक्डोनाल्ड (महंत) |
प्रसिद्ध नाम | गीता विश्वास |
प्रसिद्ध सीरियल | शक्तिमान |
पति | Leslie Macdonald |
बच्चे | 1 |
धर्म | ईसाई |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पेशा | एक्टर |
वैष्णवी का जन्म 9 सितम्बर 1974 को महाराष्ट्र, मुंबई में हुआ था। इनके पिता एक वैष्णव ब्राह्मण थे और इनकी माता एक ईसाई। वैष्णव ब्राह्मण होने के कारण ही इनके पिता ने इनका नाम वैष्णवी रखा।

शिक्षा
वैष्णवी ने अपनी पूरी पढाई हैदराबाद से की। ये पढ़ाई करने के बाद एक वैज्ञानिक बनना चाहती थी। लेकिन बन गई एक्टर। वैष्णवी ने अपना शुरुआती समय हैदराबाद में ही बिताया।
वैष्णवी ने 1994 में आई बॉलीवुड फिल्म लाडला में काम किया। इसके बाद कई सारी फिल्मो में काम किया जैसे – बम्बई का बाबू, बरसात की रात, माँ एक्सचेंज, दोस्ती के साइड इफ़ेक्ट जैसे फिल्मों काम कर चुकी हैं।
वैष्णवी को पहचान टेलीविज़न शो से ही मिला। वैष्णवी को लोग अगर जानते हैं तो शक्तिमान सीरियल के वजह से। शक्तिमान(1988 – 2005 ) में इनका गीता विश्ववास का चैरेक्टर काफी प्रसिद्ध हुआ था और आज भी हैं यह सीरियल दूर्दशन पर प्रसारित होता था। इसके अलावा इन्होने बहुत सारी टेलीविज़न शो की हुई हैं आज के समय में भी ये टेलीविज़न शो ही कर रही हैं।
इनके कुछ सीरियल के नाम : शक्तिमान, मैं दिल्ली हूँ, Saturday Suspense, X जोन, आवाज की दुनिया, नागिन, बात बन जाये, राजू राजा राजासाहब, नक़ाब, दुश्मन, चिंगारी, छोटी माँ, दिल से दिल तक, ये उन दिनों के बात हैं, तेरा यार हूँ मैं। और आज के समय में वैष्णवी “बदलेगी दुनिया के रीत” नामक सीरियल में काम कर रही हैं।
इनके पिता एक वैष्णव ब्राह्मण थे इसीलिए उन्होंने अपने बेटी नाम वैष्णवी रखा था और वैष्णवी की माता एक ईसाई थी। इनके माता पिता का आपस में बनता नहीं था , ये दोनों आपस में हमेशा लड़ते रहते थे। इसी से तंग आकर इनके पिता ने इनके माता को और वैष्णवी को हैदराबाद रहने के लिए भेज दिया। हैदराबाद में रहने का खर्चा वैष्णवी के पिता ही उठाते थे। कुछ समय बाद इनके पिता खर्चा (पैसा) भेजना ही बंद कर दिया। और यहाँ हैदराबाद में इनके माँ और खुद वैष्णवी भी परेशान थी कि पिता जी पैसा क्यों नहीं भेज रहे हैं।
इसी बात का पता लगाने वैष्णवी अपने माँ के साथ हैदराबाद से मुंबई गई। मुंबई जाने के बाद उन्होंने देखा कि घर में कोई हैं ही नहीं। इनेक पिता कही गायब हो गए थे इसी के चलते पैसा हैदराबाद नहीं पहुंच रहा था। वैष्णवी ने माँ के साथ अपने पिता को पुरे मुंबई में ढूंढा पर उनका कही भी पता नहीं चला। ऐसे स्थिति में लोग थक हराकर पुलिस को सूचित करते हैं और भगवान से प्रार्थना करने के लिए मंदिर में जाते हैं। लेकिन इनकी माँ चर्च में गई क्योकि ओ ईसाई थी।
उस समय वैष्णवी और उनके माँ के पास एक रूपए भी नहीं था और नहीं खाने को कुछ था। ये दोनों माँ – बेटी सोच रही थी कि करे तो आखिर क्या करे कुछ समझ नहीं आ रहा हैं। कुछ समय बाद वैष्णवी को चर्च के पास एक थैली दिखा। वैषणवी थैली के तरफ आगे बढ़ी और थैली को उठाकर देखा। थैली के अंदर देखते ही ओ चौक गई क्योंकि ओ थैली पैसों से भरा हुआ था। वैष्णवी ने वहाँ सबसे पूछा कि किसी का पैंसा यहाँ छूट तो नहीं गया , लेकिन किसीने नहीं साकारा की मेरा पैसा छूटा हैं। फिर वैष्णवी ने इस पैसे को रख लिया ये समझकर कि जो चर्च के जो भगवान हैं ओ हमारी मदद की हैं पैसे के रूप में।
इस घटना के बाद वैष्णवी का झुकाव ईसाई धर्म की और कुछ ज्यादा ही होने लगा। और ओ बाइबल जैसे किताब भी पढ़ना शुरू कर दिया। इसके बाद ओ पूरी तरह से ईसाई धर्म की और झुक गई एवं उन्होंने 1990 में ईसाई धर्म अपना लिया और अपना नाम बदलकर वैष्णवी मैकडोनाल्ड रख लिया। ये बात वैष्णवी The Mukesh Khanna show पर खुद बोली थी जब मुकेश खन्ना ने उन से पूछा कि “आप सनातन धर्म को छोड़कर ईसाई धर्म को क्यों अपना लिया” . उस शो का वीडियो भी मैं नीचे दे दूंगा चाहे तो आप ओ पूरा एपिसोड देख सकते हैं।
इस तरह के जानकरी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन जरूर करें। | Join |
इनके बारे में भी पढ़िए :
FAQ
A. मुंबई | 9 सितम्बर 1974
A. Leslie Macdonald
A. एक।
A. गीता विश्वास।