
Kriti Sanon Biography, Age, Boyfriend, Education, Net Worth, Movies, Career
कृति सेनन बॉलीवुड की एक उभरती हुई युवा अभिनेत्री हैं और उनकी पहली फिल्म हिरोपंती थी। जिनमें उनके द्वारा निभाए गए किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा कृति सेनन ने कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है लेकिन हाल के दिनों में उनके रिलीज फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद चल रहा है।
ऐसे में लोगों के मन में कृति सेनन की निजी जीवन के बारे में जानने की उत्सुकता तेजी के साथ बढ़ रही है कि कृति सेनन प्रारंभिक शिक्षा, परिवार, फिल्मी करियर, कुल संपत्ति, सोशल मीडिया लिंक अगर आप इन सब के बारे में पूरी जानकारी चाहते हैं तो हमारे साथ आर्टिकल पर बने रहे हैं आइए जानते हैं-
कृति सेनन का प्रारंभिक जीवन
कृति सेनन का जन्म 27 जुलाई 1990 को नई दिल्ली में हुआ था। इनके पिता राहुल सेनन चार्टर्ड अकाउंटेट हैं और मां गीता सेनन दिल्ली विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उनकी एक छोटी बहन नुपुर सेनन हैं। कृति सेनन का बचपन काफी अच्छी तरह से व्यतीत हुआ और बचपन से ही उनका रुझान अभिनय के क्षेत्र में ज्यादा था जिसमें उनके माता-पिता ने उनका काफी सहयोग किया।
कृति सेनन की शिक्षा
कृति सेनन की प्राथमिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई। उसके बाद उन्होंने उन्होंने जेपी इंस्टिट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी नोएडा उत्तर प्रदेश से बी टेक इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार के विषय में बीटेक की डिग्री हासिल किया।

कृति सेनन का परिवार
पिता का नाम | राहुल सेनन |
माता का नाम | गीता सेना |
बहन या भाई का नाम | बहन का नाम नूपुर सेनन |
बॉयफ्रेंड का नाम | हाल ही में, भारतीय अभिनेता प्रभास के साथ अभिनेत्री की सगाई की खबरों ने व्यापक ध्यान आकर्षित किया। अफवाहों के मुताबिक, उनका इरादा मालदीव में एक निजी समारोह में एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाने का था। |
कृति सेनन का फिल्मी करियर (Kriti Sanon Career)
कृति सेनन की फिल्मी करियर के बारे में बात करें तो हम आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग के तौर पर की थी। इसके बाद उन्हें तेलुगु फिल्म में काम करने का मौका मिला और उन्होंने अपना पहला तेलुगू फिल्म साइको थ्रीलर मूवी नेनोक्कडाईन से शुरू किया था। इस फिल्म में उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म के बाद उन्होंने कई प्रकार के मॉडलिंग असाइनमेंट काम मिला जैसे क्लोजअपविवेल, अमूल,सेमसंग,और हिमालया इत्यादि 2010 में आयोजित “विल्स लाइफ स्टाइल इंडिया फैशन वीक” में मॉडल का हिस्सा लिया।
जहां उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। 2012 में इन्हें चेन्नई इंटरनेशनल फैशन वीक और इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक में मॉडलिंग करने का मौका मिला और वहां पर भी उन्होंने अपने मॉडलिंग से लोगों को प्रभावित किया था।
कृति सेनन का बॉलीवुड में करियर (Bollywood Career)
कृति सेनन की बॉलीवुड में एंट्री काफी धमाकेदार रही थी क्योंकि उनकी पहली फिल्म हिरोपंती बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में उनके अपोजिट टाइगर श्रॉफ थे। हालांकि फिल्म का निर्माण टाइगर श्रॉफ को ध्यान में रखकर किया गया था फिर भी कृति सेन की भूमिका काफी जबरदस्त रही थी और लोगों ने उसे काफी प्यार भी दिया था। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पदार्पण (डेब्यु) अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया था। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म दिलवाले आई। दिलवाले शाहरुख खान और काजोल देवगन की लव स्टोरी पर आधारित थी और इस फिल्म में कृति सेनन सहायक अभिनेत्री के तौर पर काम किया था लेकिन फिर भी उनका एक्टिंग काफी जबरदस्त रहा था।

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनकी फिल्म राब्ता रिलीज हुई जो एक रोमांटिक लव स्टोरी थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन के साथ नज़दीकियां बढ़ गई थी। इसकी चर्चा मीडिया में खूब हुआ था। 2017 में कृति सेनन को “बरेली की बर्फी” फिल्म में देखा गया । जिसमे उनके अपोजिट आयुष्मान खुराना” और “राजकुमार राव” भी थे ।
इसके अलावा अलावा उन्होंने साल 2019 में “लुक्का चुप्पी” “अर्जुन पटियाला” और “हाउसफुल 4” में बतौर अभिनेत्री के रूप काम किया। 2022 में उनकी फिल्म बच्चन पांडे आई थी जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार के अपोजिट काम किया था। इस प्रकार फिल्मों में काम कर उन्होंने अपनी पहचान बॉलीवुड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री रूप में स्थापित किया है।
कृति सेनन बॉयफ्रेंड (Kriti Sanon boyfriend name 2023)
हाल ही में, भारतीय अभिनेता प्रभास के साथ अभिनेत्री की सगाई की खबरों ने व्यापक ध्यान आकर्षित किया। अफवाहों के मुताबिक, उनका इरादा मालदीव में एक निजी समारोह में एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाने का था।

कृति सेनन के अवॉर्ड (Kriti Sanon Awards)
- हीरोपंती के लिए सर्वश्रेष्ठ पदार्पण फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।
- वोग ब्यूटी अवॉर्ड, ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड, साल 2019 में स्टाइल आइकन और अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी का अवार्ड उनको दिया गया है ।
कृति सेनन के फिल्मों की सूची (Kriti Sanon movies list)
Year | Movie |
---|---|
2014 | हीरोपंती |
2015 | दिलवाले |
2017 | बरेली की बर्फी |
2017 | राब्ता |
2019 | पानीपत |
2019 | लुकाछिपी |
2019 | हाउसफुल 4 |
2022 | हीरोपंती 2 |
2022 | भेड़िया |
2023 | आदिपुरुष |
कृति सेनन की कुल संपत्ति (Kriti Sanon Networth)
कृति सेनन के पास कुल मिलाकर 80 से 90 करोड़ की संपत्ति है क्योंकि उनके पास कमाई के कई जरिए हैं। फिल्मों में काम करने के अलावा वह विज्ञापन और बड़े-बड़े टीवी शो में जाती हैं। जहां पर उनको अच्छे खासे पैसे भी दिए जाते हैं। इसके अलावा उनकी हाल में रिलीज फिल्म आदिपुरुष में माँ सीता का किरदार निभाने के लिए उन्हें 30 करोड़ रूपय दिए गए थे।