[Defence Minister] Rajnath Singh Biography in Hindi। राजनाथ सिंह का जीवन परिचय।

[Defence Minister] Rajnath Singh Biography in Hindi। राजनाथ सिंह का जीवन परिचय।
[Defence Minister] Rajnath Singh Biography in Hindi। राजनाथ सिंह का जीवन परिचय।

Rajnath Singh Biography, Defence Minister, Age, Education, Networth

भारतीय राजनीतिक में राजनाथ सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आज के समय भारत के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया से आते हैं और उनकी पूरी राजनीतिक उत्तर प्रदेश से ही शुरू हुई थी। लेकिन भारत के राजनीतिक में आज के समय उनकी छवि राष्ट्रीय राजनेता की है और मोदी मंत्रिमंडल के पहले कार्यकाल में देश के गृह मंत्री भी रह चुके हैं।

राजनाथ सिंह के पास राजनीति का व्यापक अनुभव और सबसे अहम बात है कि उनका बयान हमेशा मीडिया में चर्चा के विषय में आता है हाल के दिनों में उन्होंने एक बयान दिया था कि भारत जब चाहे पाक अधिकृत पीओके ले सकता है और इसके लिए भारत कोई भी काम करने के लिए तैयार है। उनके बयान की चर्चा केवल भारत में नहीं बल्कि दुनिया के हर एक मंच पर हुई है। अगर आप नहीं जानते हैं तो हमारे साथ आर्टिकल में बने रहे हैं आइए जानते हैं-

राजनाथ सिंह कौन है?

राजनाथ सिंह जाने-माने राजनेता और वर्तमान में रक्षा मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। राजनाथ सिंह अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं। हम आपको बता दें कि राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

 राजनाथ सिंह का प्रारंभिक जीवन

राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई 1951 को उत्तर प्रदेश के बलिया के एक राजपूत परिवार में हुआ था। उनके घर की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी थी क्योंकि उनके पिता एक बहुत बड़े किसान थे। उनकी माता एक कुशल गृहणी थी। बचपन से ही उनका झुकाव भारतीय राजनीति की तरफ जा रहा था। यही वजह है कि उन्होंने अपना लक्ष्य निर्धारित कर लिया था, बना लिया था कि उन्हें भारतीय राजनीतिक में आना है।

राजनाथ सिंह की शिक्षा

उन्होने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा गाँव से ही पूरी की थी। इसके बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने गोरखपुर यूनिवर्सिटी से पूरा किया था जहां पर उन्होंने फिजिक्स में मास्टर की डिग्री हासिल की।

13 वर्ष की आयु में राजनाथ सिंह राष्ट्रीय संघ सेवक के संपर्क में आए और उन्होंने उनके साथ जुड़कर काम करना शुरू किया। सबसे महत्वपूर्ण बातें कि उन्हें संघ का सबसे अच्छा और सक्रिय कार्यकर्ता माना जाता है। यही वजह है कि वहां से उन्होंने राजनीति के सभी दांव पर सीखें। राजनाथ सिंह ने के.बी. पोस्ट ग्रेज्युएट कॉलेज,मिर्जापुर में फिजिक्स के लेक्चरर के तौर पर पढाया।

राजनाथ सिंह का परिवार

पिता  (Father)श्री रामबदन सिंह
माता (Mother)श्रीमती गुजराती देवी
पत्नी (Wife)सावित्री सिंह
पुत्र (Son)पंकज सिंह और नीरज सिंह
पुत्री (Daughter)अनामिका सिंह

राजनाथ सिंह का राजनीतिक करियर

1.सर्वप्रथम 1974 में  राजनाथ सिंह ने राजनीति में प्रवेश किया।
2.1975 में जनसंघ ने इन्हें मिर्जापुर जिला का अध्यक्ष बनाया गया। इस समय जेपी (जयप्रकाश नारायण) का आंदोलन चल रहा था। जिसके कारण पार्टी ने उन्हें जिला प्रभारी का काम किया था। इस दौरान राजनाथ सिंह 18 महीने जेल में थे।
3.1977 में जब उत्तर प्रदेश में चुनाव हुए तो विधायक चुने गए ।
4.1983 में वो स्टेट सेक्रेटरी बने।
5.1984 में बीजेपी पार्टी ने उन्हें बीजेपी युवा का स्टेट अध्यक्ष बनाया।
6. 1986 में वो भारतीय जनता पार्टी के ही नेशनल जनरल सेक्रेटरी बने।
7.1988 में वो बीजेपी के नेशनल प्रेजिडेंट बनाये गये।
8.1988 में उत्तर प्रदेश के विधान परिषद के सदस्य बने।
9.1991 में उत्तर प्रदेश कैबिनेट में शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने काम किया। इस दौरान उन्होंने मैथ के पाठ्यक्रम में बहुत बड़ा बदलाव किया और उन्होंने उसमें वैदिक गणित को शामिल करवाया। इसके अलावा इतिहास के कई अध्याय में बदलाव किया गया था।
10.1997 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाया गया ।
11.22 नवम्बर 1999 को राजनाथ सिंह यूनियन सर्फेस ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर (Union Surface Transport Minister ) बनाए गए। जिसके दौरान उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई की सबसे बड़ी योजना नेशनल हाईवे डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ किया।
12. 1994 से 1999 तक राजनाथ सिंह राज्यसभा के सदस्य बन गये।
13.28 अक्टूबर 2000 को वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  बनाया गया।
14.2002 में भारतीय जनता पार्टी का नेशनल जनरल सेक्रेट्री बनाया गया।
15. 2003 में फिर से वो राज्यसभा के सदस्य चुन लिया गया है।
16.24 मई 2003 को अटल बिहारी मंत्री के कैबिनेट में एग्रीकल्चर फूड प्रोसेसिंग का मंत्री बनाया गया। जिसके बाद उन्होंने एग्रीकल्चर संबंधित कई प्रकार परियोजना का संचालन किया ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सके।
17.31 दिसम्बर 2005 को राजनाथ सिंह को भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया।
18.2009 के लोकसभा के चुनाव में उन्हें गाजियाबाद से जीत मिली थी।
19.7 अक्टूबर 2009 को वो कमिटी ऑफ़ एथिक्स (Committee on Ethics) के सदस्य बने।
20.2014 के लोकसभा चुनाव में जनता पार्टी सत्ता में आई और मोदी कैबिनेट में उन्हें देश का गृह मंत्री बनाया गया।
21.2019 में दोबारा से भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश में बनी। इस बार मोदी कैबिनेट में उनको रक्षा मंत्री का कार्यभार सौंपा गया।
[Defence Minister] Rajnath Singh Biography in Hindi। राजनाथ सिंह का जीवन परिचय।
[Defence Minister] Rajnath Singh Biography in Hindi। राजनाथ सिंह का जीवन परिचय।

राजनाथस सिंह से जुड़े विवाद (Rajnath singh and controversy)

राजनाथ सिंह शांत स्वभाव के नेता हैं और उनकी राजनीतिक प्रणाली काफी साफ-सुथरी है। वह विपक्षी पार्टियों पर भी हमला काफी सोच-समझकर और सटीक भाषा के अनुसार करते हैं। उनका कोई भी बयान कभी भी विवाद का विषय नहीं बनता है। फिर भी दुर्भाग्यवश राजनाथ सिंह के साथ कुछ ऐसे विवाद भी जुड़े हैं जो अफवाह के रूप में मीडिया के द्वारा बनाए गए थे। उन सभी विवादों का का विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं आइए जानते हैं-

1.2014 में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह पर अपने पिता के पद का दुरुपयोग कर पैसे कमाने का आरोप लगाया गया था। जिसके कारण मोदी सरकार ने उन्हें फटकार लगाई थी। इस प्रकार की अफवाह मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो गया था। जिस पर राजनाथ सिंह का बयान था कि ऐसी कोई भी बात नहीं है। अगर कोई भी लाकर मुझे सबूत देगा तो मैं राजनीतिक छोड़ दूंगा।
2.2018 में राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में एक जगह “मी टू” शब्द का उपयोग किया था, उनके इस अभियान का लोगों ने और विपक्षी पार्टियों ने काफी कड़ी आलोचना की थी। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि उनका यह बयान विपक्षी पार्टियों के लिए है जो आजकल एक होकर भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए काम कर रहे हैं। साथ में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जैसी आदत है धोखा देने की। जो पार्टी आज कांग्रेस के साथ है अगर कांग्रेस ने धोखा दे दिया तो उन्हें कांग्रेस के खिलाफ ME TO अभियान चलाना पड़े।

रोचक जानकारी (Rajnath Singh Biography in Hindi)

1.राजनाथ सिंह अच्छे और बिल्कुल सीधे स्वभाव के राजनेता माने जाते हैं।
2.राजनाथ सिंह को राजनीति की अच्छी जानकारी है।
3.देश के लोकप्रिय नेताओं में से एक माने जाते है।
4.राजनाथ सिंह बीजेपी पार्टी के काफी पुराने नेताओ में से एक है।
5.वर्तमान में राजनाथ सिंह, अमित शाह और प्रधानमन्त्री मोदी को  भारतीय जनता पार्टी का त्रिमूर्ति कहा जाता है।
6.राजनाथ सिंह का राजनीतिक करियर काफी साफ-सुथरा और पारदर्शी रहा है ।
7.राजनाथ सिंह की छवि एक हिंदुत्ववादी राजनेता के तौर पर की जाती है।
8.यह एक हिन्दुत्वादी राजनेता हैं।
9.इन्होने उत्तर प्रदेश से निकल कर देश की राजनीति तक का सफर पूरा किया है।
10.1 जून 2019 से यह देश के केन्द्रीय रक्षा मंत्री हैं।

राजनाथ सिंह की कुल संपत्ति

राजनाथ सिंह की कुल संपत्ति के बारे में बात करें तो उनके पास आज की तारीख में  दो करोड़ 92 लाख की संपत्ति है। इस बात की घोषणा चुनाव के समय उन्होंने अपने हलफनामा में किया था।

Rajnath Singh’s exclusive interview with ANI Editor Smita Prakash

Vinod Paul

मेरा नाम विनोद पॉल हैं और मैं पिछले एक साल से Knowledge Folk के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूँ। आपको बता दूँ कि मुझे लिखने का बहुत शौक हैं खासकर पॉलिटीशन्स के बारे में। अब ज्यादा क्या ही बताऊँ मेरे बारे में। आप कमेंट करके बता सकते हैं कि मेरे द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपको कैसा लगता हैं।

Leave a Reply

You are currently viewing [Defence Minister] Rajnath Singh Biography in Hindi। राजनाथ सिंह का जीवन परिचय।