मोहन यादव (मुख्यमंत्री) का जीवन परिचय । Mohan Yadav Biography in Hindi।

मोहन यादव का जीवन परिचय (Mohan Yadav Biography in Hindi)
मोहन यादव का जीवन परिचय (Mohan Yadav Biography in Hindi)

Mohan Yadav Biography, Age, Education, Wife, Networth, Family

Mohan Yadav Biography  in Hindi:  जैसा कि आप लोगों को मालूम है कि मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ पूरा कर लिया है । मध्य प्रदेश 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला। जिसके बाद वहां पर मुख्यमंत्री कौन होगा उसको लेकर काफी दिनों तक मंथन चला। इसके बाद भाजपा के सेंट्रल लीडरशिप के द्वारा राज्य में पर्यवेक्षक बेचे गए और उनके उपस्थिति में विधायक दल की मीटिंग बुलाई गई।

जिसमें सभी विधायकों ने मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुना इसके बाद आधिकारिक तौर पर पार्टी के द्वारा इस बात की घोषणा की गई कि मोहन यादव  मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। हम आपको बता दें कि मोहन यादव ने अपनी राजनीतिक कैरियर की शुरुआत एक छोटे से कार्यकर्ता के तौर पर की थी और आज उन्हें मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया है।

यही वजह है कि लोगों के मन में मोहन यादव के जीवन परिचय के बारे में जानने की आवश्यकता तेजी के साथ बढ़ रही है कि मोहन यादव कौन है प्रारंभिक जीवन शिक्षा राजनीतिक कैरियर कुल संपत्ति सोशल मीडिया लिंक इत्यादि अगर आप पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आज के लेख में हम आपको  Mohan Yadav Biography in hindi  से जुड़ी जानकारी आपसे शेयर करेंगे। आप हमारे साथ आर्टिकल पर बने रहिएगा चलिए जानते हैं-

मोहन यादव का प्रारंभिक जीवन (Mohan Yadav Early Life)

आपको बता दे कि डॉ. मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को उज्जैन मध्य प्रदेश में हुआ था। उनका बचपन उज्जैन में ही बिता है। छात्र जीवन के द्वारा ही उन्होंने राजनीतिक में अपना कदम रखा और फिर संघर्ष और मेहनत के बल पर मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्य के मुखिया बन गए हैं।

हम आपको बता दे कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट में उच्च शिक्षा मंत्री के पद पर भी  मोहन यादव काम कर चुके हैं ।  हाल के दिनों में उन्होंने विधानसभा के चुनाव में मध्य प्रदेश के दक्षिण उज्जैन से कांग्रेस को उम्मीदवार को 13000 से अधिक वोटो से हराया है । मोहन यादव को आरएसएस का करीबी माना जाता है ।

मोहन यादव की शिक्षा (Mohan Yadav Education)

मोहन यादव ने अपनी प्राथमिक शिक्षा उज्जैन के प्राथमिक स्कूल से पूरी की है । उन्होंने कृषि और कानून के क्षेत्र में डिग्री प्राप्त की है उनके पास MBA, LLB के साथ PHD  की भी डिग्री है । इसलिए उनके नाम के आगे डॉक्टर लगाया जाता है ।

मोहन यादव का परिवार (Mohan Yadav Family)

मोहन यादव के परिवार के बारे में बात करें तो उनके परिवार में निम्नलिखित प्रकार के लोग हैं जिसका विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं आईए जानते हैं

पिता कापूनम चंद्र यादव
माता का नाम*****
पत्नी का नामसीमा यादव
बच्चों का नामदो पुत्र और एक पुत्री

मोहन यादव का राजनीतिक करियर (Mohan Yadav Political Career)

  • 1982 ( माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह-सचिव बनाए गए थे)
  •  1984 ( अध्यक्ष. बनाए गए थे।)
  • 1984 ( अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री  नियुक्त किए गए थे)
  •  1986( मोहन यादव को उज्जैन विभाग का विभाग प्रमुख, नियुक्त किया गया।)
  • 1988 (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यप्रदेश के प्रदेश सहमंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए थे।)
  • 1989 और 90( उन्हें प्रदेश इकाई में प्रदेश मंत्री बनाया गया था।)
  • 1991-92 (बीजेपी राष्ट्रीय परिषद के राष्ट्रीय मंत्री के पद पर नियुक्त किए गए।)
  • 1993-95 ( राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सहखंड कार्यवाह बने.)
  • 1997 ( भा.ज.यु.मो. की प्रदेश कार्य समिति का अध्यक्ष उन्हें चुना गया)
  • 1998 (पश्चिम रेलवे बोर्ड की सलाहकार समिति के सदस्य बनाया गया)
  •  1999 (‘भा.ज.यु.मो. के उज्जैन संभाग प्रभारी नियुक्त किए गए।)
  • सन 2000-2003 ( विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की कार्य परिषद के सदस्य बने)
  •  2000-2003 ( भाजपा.के नगर जिला महामंत्री का पद उन्हें दिया गया।)
  •  2004 ( भा.ज.पा. की प्रदेश कार्य समिति का मेंबर बनाया गया)
  • सन 2004 ( मध्यप्रदेश की केन्द्रीय समिति के सदस्य बनाए गए।)
  • सन 2004-2010 ( उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर काम किया)
  • सन 2008 ( भारत स्काउट एण्ड गाइड के जिलाध्यक्ष बनाया गया है ।)
  • सन 2011-2013 ( मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रमुख बनाए गए।
  • 15 दिसंबर 2023 ( मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाए गए)

मोहन यादव के विवादित बयान (Mohan Yadav Controversial Statement)

जैसा कि आप लोग जानते हैं कि भारत के हर एक राजनेता का कुछ ऐसा बयान है जो विवादों में गिर जाता है मोहन यादव के  विवादित बयान के बारे में बात करें तो जब वह शिवराज सिंह कैबिनेट में शिक्षा मंत्री के पद पर थे उन्होंने बयान दिया था कि जो भी छात्र गुंडागर्दी करते हुए पकड़ा जाए उसे कॉलेज में प्रवेश करने ना दिया जाए । उनके इस बयान का काफी कड़ा विरोध भी किया गया था। हालांकि बाद में उन्होंने या कानून वापस ले लिया था। 2002 के चुनाव के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। जिसके लिए चुनाव आयोग ने उनके ऊपर प्रतिबंध लगा दिया  था।

मोहन यादव को मिलने वाले पुरस्कार

मोहन यादव को निम्नलिखित प्रकार के पुरस्कारों से नवाजा गया है जिसका विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं-

  • भारतीय संगठन शिकागो (अमेरिका) की ओर से महात्मा गांधी पुरस्कार  मोहन यादव को उज्जैन के विकास के लिए दिया गया है।
  • मोहन यादव को इस्कॉन फाउंडेशन के द्वारा कई पुरस्कारों से नवाजा गया है।

मोहन यादव को मुख्यमंत्री क्यों बनाया गया है?

मध्य प्रदेश की राजनीतिक पृष्ठभूमि अगर आप ध्यान से देखेंगे तो यहां पर ओबीसी जातियों का अच्छा खासा वर्ग है। जिसके कारण भाजपा ने मोहन यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है। दूसरी सबसे बड़ी वजह है कि सामने लोकसभा के चुनाव है।

मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी बिहार और उत्तर प्रदेश में यादव वोट को अपनी तरफ करने की कोशिश कर रही है क्योंकि बिहार और उत्तर प्रदेश में यादव की अच्छी खासी संख्या है। जिसके कारण भाजपा ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बना कर यादव समाज को एक संदेश देने का भर्षक प्रयास किया है कि भाजपा सभी वर्ग और जातियों को लेकर चलती है।

मोहन यादव का जीवन परिचय (Mohan Yadav Biography in Hindi)
मोहन यादव का जीवन परिचय (Mohan Yadav Biography in Hindi)

मोहन यादव की कुल संपत्ति (Mohan Yadav Net Worth)

मोहन यादव की कुल संपत्ति के बारे में बात करें तो उनके पास 42 करोड़ की संपत्ति बताई जा रही है जिसमें 32.1 करोड़ रुपये की आंचल संपत्ति और 9.9 करोड़ रुपये की चल संपत्ति उनके नाम पर है। इसके अलावा उनके ऊपर 8 करोड़ 50 लाख  कर्ज भी है। हम आपको बता दें कि उन्होंने अधिकांश पैसा बिजनेस और कृषि से कमाया है उनका खुद का बिजनेस भी है ।

मोहन यादव का सोशल मीडिया लिंक (Mohan Yadav social media link)

Instagramयहाँ देखें
Facebookयहाँ देखें
Twitterयहाँ देखें

मोहन यादव का कांटेक्ट नंबर (Mohan Yadav Contact Number)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ यदि आप मोबाइल के माध्यम से संपर्क करना चाहते हैं तो उनका मोबाइल नंबर का विवरण और साथ उनके घर का पता क्या है पूरी जानकारी हम नीचे उपलब्ध करवा रहे हैं आईए जानते है

एमपी मुख्यमंत्री मोबाइल नंबर094250 92255
MP CM Mail IDdrmyadavujn@gmail.com
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पताडॉ. मोहन यादव पता: 1/1, मुंज मार्ग, फ्रीगंज, उज्जैन, मध्य प्रदेश

Vinod Paul

मेरा नाम विनोद पॉल हैं और मैं पिछले एक साल से Knowledge Folk के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूँ। आपको बता दूँ कि मुझे लिखने का बहुत शौक हैं खासकर पॉलिटीशन्स के बारे में। अब ज्यादा क्या ही बताऊँ मेरे बारे में। आप कमेंट करके बता सकते हैं कि मेरे द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपको कैसा लगता हैं।

Leave a Reply

You are currently viewing मोहन यादव (मुख्यमंत्री) का जीवन परिचय । Mohan Yadav Biography in Hindi।