Vasundhara Raje Biography in Hindi | वसुंधरा राजे का जीवन परिचय

Vasundhara Raje Biography in Hindi | वसुंधरा राजे का जीवन परिचय
Vasundhara Raje Biography in Hindi | वसुंधरा राजे का जीवन परिचय

Vasundhara Raje Biography, Age, Husband, Career, Education, Net Worth

Vasundhara Raje Biography in Hindi: जैसा कि आप लोगों को मालूम है कि 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला। इसके बाद राजस्थान में सीएम कौन बनेगा उन सभी नाम की रेस में वसुंधरा राजे सिंधिया का नाम भी शामिल था क्योंकि हम आपको बता दे की वसुंधरा राजे सिंधिया राजस्थान की दो बार के मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

वसुंधरा राजे सिंधिया राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री है। वसुंधरा राजे सिंधिया का संबंध वसुंधरा राजघराने से है । वसुंधरा राजे सिंधिया के पिता ग्वालियर के अंतिम राजा थे और ज्योतिराज सिंधिया उनके भतीजे हैं । राजनीति वसुंधरा राजे सिंधिया को विरासत में मिली है क्योंकि उनके माता-पिता दोनों ही राजनेता थे।

उनकी मां का संबंध  जनसंघ और बाद में भारतीय जनता पार्टी के साथ रहा था। वसुंधरा राजे ने अपना पहला चुनाव साल 1984 में मध्य प्रदेश की भिंड लोकसभा से लड़ा था और इस चुनाव में हार गई थीं। ऐसे में कई लोगों के मन में वसुंधरा राजे सिंधिया के निजी जीवन के बारे में जानने की उत्सुकता तेजी के साथ बढ़ रही होगी। इसलिए आज के लेख में आपको राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जीवन परिचय (Vasundhara Raje Biography in Hindi) के बारे में पूरी जानकरी देने वाले है।

पूरा नाम – वसुंधरा राजे सिंधिया
जन्म – 8 मार्च 1953
जन्म स्थान – मुंबई महाराष्ट्र भारत
उम्र – 70 वर्ष, 2023 में
पेशा – भारतीय राजनीतिज्ञ
पार्टी का नाम – भारतीय जनता पार्टी
धर्म – हिंदू
राष्ट्रीयता – भारतीय
वर्तमान में क्या है- भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
कुल संपत्ति 100 करोड़ के लगभग बताई जा रही है
वैवाहिक स्थिति – तलाकशुदा

 वसुंधरा राजे सिंधिया का प्रारंभिक जीवन

वसुंधरा राजे का जन्म मुंबई में 8 मार्च 1953 को  हुआ था। इनका संबंध ग्वालियर राजघराने से बताया जाता है इनके पिता महाराजा स्व. श्री जीवाजीराव सिंधिया ग्वालियर के आखिरी महाराजा थे और माता का नाम राजमाता विजय राजे सिंधिया है। इनका बचपन काफी शान शौकत से गुजरा है और बाल अवस्था से ही इनके ऊपर राजनीति का विशेष प्रभाव रहा था क्योंकि पिता और माता दोनों ही राजनीति से जुड़े हुए थे।

शिक्षा

तमिलनाडु के कोडाइकनाल में प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल से हुई और इसके बाद मुंबई के सोफिया कॉलेज फॉर वूमेन कॉलेज में दाखिला लिया। जहाँ से इकोनिमिक्स के साथ-साथ पोलिटिकल साइंस में भी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

परिवार

पिता का नाम (Vasundhara Raje Father Name)स्व. जीवाजीराव सिंधिया
माता का नाम (Vasundhara Raje Mother Name)स्व. विजयाराजे सिंधिया
भाई का नाम (Vasundhara Raje Brother Name)स्व.माधवराव सिंधिया
बहन का नाम (Vasundhara Raje Sister Name)यशोधरा राजे, पद्मा राजे, उषा राजे,
पति का नाम  (Vasundhara Raje husband Name)हेमंत सिंह
बच्चे (Vasundhara Raje Children)1 बेटा
बेटे का नाम (Vasundhara Raje Son)दुष्यंत सिंह
भतीजे का नाम (Vasundhara Raje Nephew)ज्योतिरादित्य सिंधिया
Vasundhara Raje Biography in Hindi | वसुंधरा राजे का जीवन परिचय
Vasundhara Raje Biography in Hindi | वसुंधरा राजे का जीवन परिचय

वसुंधरा राजे का राजनीतिक सफ़र (Vasundhara Raje Political Career)

  • वसुंधरा राजे की राजनीती करियर की शुरुआत साल 1984 में हुई। जब उन्होंने मध्य प्रदेश के भिंड लोकसभा क्षेत्र से अपना पहला चुनाव लड़ा। उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
  • 1985 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी मेंबर बनाया गया और इस साल राजस्थान में विधानसभा के चुनाव हुए जिसमें, धौलपुर विधानसभा का चुनाव लड़ा है जहां पर उन्हें जीत हासिल हुई।
  • वसुंधरा राजे ने अपने पूरे राजनीतिक कैरियर में पांच बार विधायक का चुनाव जीता है और पांच बार झालरापाटन लोकसभा क्षेत्र  सांसद भी रह चुकी हैं।
  •  1987 में  राजे को राजस्थान भाजपा के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
  • 2003 के राजस्थान के विधानसभा में जब भारतीय जनता पार्टी बहुमत मिला तो उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया।
  • 2008 राजस्थान में विधानसभा के चुनाव हुए जहां पर पार्टी चुनाव हार गई।
  •  2013 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनी और वसुंधरा राजे सिंधिया को राजस्थान का दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाया गया।
  •  इसके बाद साल 2013 में बीजेपी की ओर से राजे फिर दूसरी बार राजस्थान की मुख्यमंत्री बनीं।
  •  साल 2018 में  अपने विधानसभा से उन्होंने विधानसभा का चुनाव जीता।
  • 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें उनके पारंपरिक विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाया था जहां पर उन्हें भारी बहुमत से जीत हासिल हुई।

वसुंधरा राजे सिंधिया की कुल संपत्ति

वसुंधरा राजे सिंधिया के कुल संपत्ति के बारे में बात करें तो उनके 5 करोड़ 50 लाख रूपय है। उनके पास 3 किलोग्राम से ज्यादा सोना और 15 किलोग्राम चांदी और साथ में 2 लाख 5000 रुपए उनके पास नगद है। इसके अलावा एसबीआई के बैंक शाखा में उन्होंने कुल मिलाकर 11 लाख 9855 रुपए जमा किए हैं। इस बात का विवरण उन्होंने 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान अपना नामांकन भरते समय दिया था।

 वसुंधरा राजे सिंधिया का सोशल मीडिया लिंक

Twitterclick here
Facebookclick here
Instagramclick here

FAQ

Q. वसुंधरा राजे का जन्म कहाँ हुआ?
Ans:
मुम्बई में

Q: वसुंधरा राजे  आज के समय कहां रहती हैं?
Ans:
जयपुर में

Q: वसुंधरा राजे कितनी बार मुख्यमंत्री बनी
Ans:
2 बार साल 2003 और 2008 में  मुख्यमंत्री का पद उन्होंने संभाला था

Q : वसुन्धरा राजे सिंधिया विवाह तिथि क्या है?
Ans :
17 नवंबर 1972 को हुआ था

Q : वसुंधरा राजे के कितने बच्चे हैं
Ans :
1 बेटा उसका नाम दुष्यंत सिंधिया है ।

Vinod Paul

मेरा नाम विनोद पॉल हैं और मैं पिछले एक साल से Knowledge Folk के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूँ। आपको बता दूँ कि मुझे लिखने का बहुत शौक हैं खासकर पॉलिटीशन्स के बारे में। अब ज्यादा क्या ही बताऊँ मेरे बारे में। आप कमेंट करके बता सकते हैं कि मेरे द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपको कैसा लगता हैं।

Leave a Reply

You are currently viewing Vasundhara Raje Biography in Hindi | वसुंधरा राजे का जीवन परिचय