नितीश कुमार कहते हैं “मुझे लोक नायक जय प्रकाश नारायण, छोटे साहब सतेन्द्र नारायण सिन्हा और जन नायक कर्पूरी ठाकुर के चरणों में जानने और सीखने का मौका मिला।” नितीश कुमार
Nitish Kumar Biography
नितीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बख्तियार पुर, पटना, बिहार, भारत में हुआ था। नितीश कुमार एक कुशल राजनीतिज्ञ हैं और अभी ये बिहार के मुख्यमंत्री हैं। आज हम लोग इस आर्टिकल में नितीश कुमार के बारे में जानेंगे।
प्रारंभिक जीवन
नितीश कुमार का जन्म बख्तियार पुर बिगहा में एक कुर्मी परिवार में हुआ था। इनके पिता एक स्वतंत्रता सेनानी थे। और आधुनिक बिहार के संस्थापकों में से एक अनुराग नारायण सिन्हा के बहुत करीबी थे। इनके पिता एक आर्युर्वेदिक वैद्य थे। नितीश कुमार को 1972 में बिहार कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग (NIT Patna ) विधुत इंजीनियरिंग में डिग्री ली। और बाद में बिहार बिजली बोर्ड में शामिल हुए लेकिन इनका मन बिजली बोर्ड में शामिल होने का नहीं था एवं बाद में राजनीती में चले गए।

नितीश कुमार 1974 एवं 1977 जयप्रकाश बाबू के सम्पूर्ण क्रांति में शामिल रहे थे। ये पहली बार विधान सभा के 1985 में चुने गए थे। 1989 में इन्हें जनता दल का सचिव चुना गया। और उसी समय नितीश कुमार 9वीं लोकसभा के सदस्य भी चुने गए।
1990 में पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में कृषि राज्य मंत्री के रूम में शामिल हुए। 1991 में वे एक बार फिर लोकसभा के लिए चुने गये और इस बार इन्हें जनता दल का सचिव चुना गया। संसद में जनता दल के उपनेता भी बने। 1998 – 1999 में केंद्रीय रेल एवं परिवहन मंत्री भी रहे लेकिन 1999 में गोसाला में हुई रेल दुर्घटना के कारण इन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।
इसे भी पढ़े: SSR
नितीश कुमार पहली बार मुख्यमंत्री कब बने ?
सन 2000 में नितीश कुमार पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने परन्तु इन्हे मात्रा 7 दिन में ही त्याग पत्र देना पड़ गया। उसी साल उन्हें फिर केन्द्रीय मंत्रीमण्डल में कृषि मंत्री बनाया गया। नितीश मई 2001 से 2004 तक वाजपेयी सरकार के केंद्रीय रेलमंत्री रहे।
नवंबर 2005 RJD के 15 साल पुरानी सत्ता को उखाड़ फेकने में सफल हुए। 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव में अपने सरकार द्वारा किये विकाश कार्यो के चलते फिर अपने गठबंधन को जीत दिलाने में सफल हुए और फिर से मुख्यमंत्री बने। 2014 में अपने पार्टी के संसदीय चुनाव में ख़राब प्रदर्शन के कारण मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दी। 17 मई 2014 को नितीश कुमार नेजय बिहार , जय भारत के नारा दिया और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
Nitish Kumar Personal Life
1973 में नितीश कुमार का विवाह मंजू कुमारी से हुई। मंजू पटना के एक स्कूल में अध्यापिका थी। उनके पास एक बेटा हैं जिनका नाम निशांत हैं। निशांत का जन्म 20 जुलाई 1975 को हुआ था। निशांत बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा से इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। 2007 में मंजू कुमारी का निधन हो गया। क्या आप जानते हैं कि नितीश कुमार का उपनाम मुन्ना भी हैं।
नितीश कुमार मुख्यमंत्री पद कार्यकाल
3 मार्च 2000 से 10 मार्च 2000 तक | बिहार के मुख्यमंत्री |
24 नवंबर 2005 से 24 नवंबर 2010 तक | बिहार के मुख्यमंत्री |
26 नवंबर 2010 से 17 मई 2014 तक | बिहार के मुख्यमंत्री |
22 फरवरी 2015 से 19 नवंबर 2015 तक | बिहार के मुख्यमंत्री |
20 नवंबर 2015 से 26 जुलाई 2017 तक | बिहार के मुख्यमंत्री |
27 जुलाई 2017 | बिहार के मुख्यमंत्री |
नवंबर 2020 से अब तक | बिहार के मुख्यमंत्री |
22 जुलाई – 21 मई 2004 | भारत के रेलवे मंत्री |
इसे भी पढ़े: