
Nitish Kumar Biography, Age, Biodata, Son, Education, Net worth
नीतीश कुमार किसी पहचान के मोहताज नहीं है बिहार के राजनीतिक में उनका कद एक उच्च स्तर के नेता का है। आज की तारीख में बिहार के मुख्यमंत्री भी हैं। सबसे बड़ी बात है कि 18 साल से बिहार राज्य की कमान नीतीश कुमार ने संभाल रखा है। बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार ने कई प्रकार के उल्लेखनीय काम भी किए हैं।
लेकिन आज के समय नीतीश कुमार चर्चा का विषय बने हुए हैं क्योंकि 2024 में वह विपक्ष के प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनना चाहते हैं इसके लिए वह कई राज्यों में कई पार्टियों के साथ बैठक भी कर रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में नीतीश कुमार के निजी जीवन के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ रही है। यदि आप इनके बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं तो हमारा आर्टिकल पूरा पढ़े तब जाकर आपको पूरी जानकारी मिल पाएगी। आइए जानते हैं-
Nitish Kumar Biodata ( नितीश कुमार जीवन परिचय ।)
नाम | नीतीश कुमार |
जन्मतिथि | 1 मार्च 1951 |
जन्म स्थान | बख्तियारपुर, बिहार |
उम्र कितनी है | 72 साल |
शैक्षणिक योग्यता | बीएससी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग |
धर्म | हिंदू धर्म |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पार्टी का नाम | जनता दल (यूनाइटेड) |
वैवाहिक स्थिति | शादीशुदा |
वर्तमान में क्या है | बिहार के मुख्यमंत्री |
नीतीश कुमार का जन्म कब और कहाँ हुआ था? (प्रारंभिक जीवन)
नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को हरनौत (कल्याण बिगहा) नालन्दा, में एक कुर्मी परिवार में हुआ। बाल काल में इनका नाम मुन्ना था। नीतीश कुमार के पिता का नाम कविराज राम लखन सिंह हैं जो एक स्वतंत्रता सेनानी थे। यही वजह है कि बाल्यावस्था से नीतीश कुमार के ऊपर राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य निर्वाह कैसे करना है उसकी भावना उनके अंदर विकसित हुई। इनके पिताजी आयुर्वेदिक वैद्य का काम किया करते थे और उनकी माता का परमेश्वरी देवी थी जो एक कुशल ग्रहणी थी।

नीतीश कुमार शिक्षा (Nitish Kumar Education)
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा श्री गणेश हाई स्कूल बख्तियारपुर से पूरा किया। इसके बाद 1972 में बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की और वह बिहार के राज्य विद्युत बोर्ड में सम्मिलित हो गए। हालांकि वहां पर केवल उन्होंने एक दिन काम किया क्योंकि उनका सपना राजनीतिक में आना था।
नीतीश कुमार का परिवार (Nitish Kumar Family)
पिता का नाम (Father’s Name) | कविराज राम लखन सिंह |
माता का नाम (Mother’s Name) | परमेश्वरी देवी |
पत्नी का नाम (Wife’s Name) | मंजू कुमारी सिन्हा( 2007 में स्वर्गवास हो गया) |
बेटे का नाम (Son’s Name) | निशांत कुमार |
पढ़े लालू प्रसाद यादव की सम्पूर्ण जीवनी ।
नीतीश कुमार का राजनीतिक करियर (Political career of Nitish Kumar)
- 1974 एवं 1977 में जयप्रकाश नारायण के क्रांति आंदोलन में शामिल रहे थे एवं उस समय के महान समाजसेवी एवं राजनेता सत्येन्द्र नारायण सिन्हा के काफी करीबी लोगों में थे।
- 1985 में पहली बार विधायक बने।
- 1987 में वे युवा लोकदल के अध्यक्ष बने।
- 1989 में उन्हें बिहार में जनता दल का सचिव चुना गया। उसी साल सांसद के बने थे।
- 1990 में वह पहली बार कृषि मंत्री बनाए गए।
- 1991 में वे एक बार फिर लोकसभा के लिए चुने गए और इस बार वे जनता दल के राष्ट्रीय सचिव चुने गए और वे संसद में जनता दल के उपनेता भी नियुक्त किए गए थे।
- 1998-1999 में कुछ समय के लिए केंद्रीय रेल और भूतल परिवहन मंत्री भी रहे और अगस्त 1999 में गसाल में हुए रेल हादसे के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
- 2000 में पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने लेकिन 7 दिनों में उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
- अटल बिहारी की सरकार में 2001 से लेकर 2004 तक रेल मंत्री का पद उन्होंने संभाला।
- 2004 के लोकसभा में नालंदा और बाढ़ दोनों जगह से उन्होंने लोकसभा सीट का नामांकन भरा।
- 2005 में उन्होंने बिहार में 15 साल से काबिज लालू की सत्ता को उखाड़ फेंका और बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने शपथ लिया।
- 2010 के विधानसभा में उनके पार्टी को भारी बहुमत मिला जिसके बाद नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया।
- 2014 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी का प्रदर्शन काफी खराब रहा जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।
- 2015 में उन्हें फिर से बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। एक बार नीतीश कुमार ने सरकार आरजेडी के साथ मिलकर बनाई और उनके सरकार में तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम का कार्यभार संभाल रहे थे लेकिन उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। जिसके बाद नितीश कुमार ने उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा। लेकिन उन्हें इस बात को मना कर दिया और गठबंधन टूट गया। इसके बाद नीतीश कुमार बीजेपी के साथ चले गए और दोबारा से मुख्यमंत्री का पद उन्होंने ग्रहण किया।
- 2020 के बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार को दोबारा से सरकार बनाने का बहुमत मिला और फिर से मुख्यमंत्री की शपथ ली।
- 2022 में बिहार के सियासी संकट के बीच में नीतीश कुमार ने अपना गठबंधन बीजेपी पार्टी से तोड़ दिया और दोबारा से आरजेडी के साथ बिहार में सरकार बनाई और मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला।

नीतीश कुमार के कार्यकाल की उपलब्धि (Achievement of Nitish Kumar’s tenure)
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के तौर पर बिहार के विकास के लिए कई प्रकार के उल्लेखनीय काम किए हैं उनके सभी उपलब्धियों का विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
- नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार में अपराधीकरण को रोका गया।
- बिहार के सड़कों को ऊंच स्तर का बनाने में नीतीश कुमार का योगदान अतुल्य है।
- बिहार में शिक्षा का स्तर को ठीक करने में नितीश कुमार का योगदान काफी महत्वपूर्ण है यही वजह है कि आज बिहार में शिक्षा की दर 61.8% है।
- बिहार में 2004- 05 गरीबी रेट 54.4 % था जो आज घटकर 51.9 % रह गया है।
- बिहार में शहरीकरण 2011 में केवल 11.3 % था जो आज बढ़कर 15.4 % हो गया है।
- बिहार के लोगों का मासिक खर्च ग्रामीण इलाकों में 2005 में ₹470 था जो आज की तारीख में बढ़कर ₹1127 हो गया है।
- इज ऑफ डूइंग बिजनेस में बिहार का प्रदर्शन लगातार सही दिशा की तरफ जा रहा है आज की तारीख में बिहार का स्कोर 81.91 है।
- बिहार में प्रति व्यक्ति आय में भी जबरदस्त इजाफा देखा गया है आज के तारीख में बिहार में प्रति व्यक्ति आय 54,383 रुपये हो चुका है।
- बिहार के अधिकांश गांव में बिजली की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है।
- ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पीने के पानी के लिए नल जल योजना भी चलाया गया है।
- बिहार में शराबबंदी से क्राइम रेट घटा और घरेलू हिंसा कम हुआ।

नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल (Nitish Kumar tenure as Chief Minister)
साल | कब से कब तक |
2000 | 3 मार्च, 2000 से लेकर 10 मार्च 2000 |
2005 | 24 नवंबर, 2005 से लेकर 24 नवंबर, 2010 |
2010 | 26 नवंबर, 2010 से लेकर मई 2014 |
2015 | 22 फरवरी, 2015 से लेकर 19 नवंबर, 2015 |
2017 | 27 जुलाई 2017 – नवंबर 2020 |
2020 | 16 नवम्बर 2020 – अब तक |
नीतीश कुमार को मिलने वाले अवार्ड (Nitish Kumar Award)
- एमएसएन इंडियन ऑफ द ईयर 2010
- एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर- 2010 में राजनीति।
- 2010 में फोर्ब्स का इंडियाज पर्सन ऑफ द ईयर।
- सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड- 2010 में राजनीति।
- NDTV इंडियन ऑफ द ईयर- 2009 में राजनीति।
- 2009 में इकोनॉमिक टाइम्स बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर।
- सीएनएन-आईबीएन ग्रेट इंडियन ऑफ द ईयर- 2008 में राजनीति।
- XLRI, जमशेदपुर द्वारा, “सर जहाँगीर गांधी मेडल” 2011
- रोटरी इंटरनेशनल द्वारा ‘पोलियो उन्मूलन चैम्पियनशिप अवार्ड’ 2009
- 2017 में अनुव्रत पुरस्कार
- 2013 में जेपी मेमोरियल अवार्ड।
नीतीश कुमार का कुल संपत्ति (Nitish Kumar Net Worth)
Net worth | 36.46 LAKHS |
ASSETS | ₹43.18 LAKHS |
Liabilities | ₹6.73 LAKHS |
नीतीश कुमार सोशल मीडिया हैंडल (Nitish Kumar Social Media Handle)
click here | |
click here | |
click here |
नीतीश कुमार का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को हरनौत (कल्याण बिगहा) नालन्दा, में एक कुर्मी परिवार में हुआ। बाल काल में इनका नाम मुन्ना था। नीतीश कुमार के पिता का नाम कविराज राम लखन सिंह हैं जो एक स्वतंत्रता सेनानी थे।
नीतीश कुमार शिक्षा (Nitish Kumar Education)
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा श्री गणेश हाई स्कूल बख्तियारपुर से पूरा किया। इसके बाद 1972 में बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की और वह बिहार के राज्य विद्युत बोर्ड में सम्मिलित हो गए। हालांकि वहां पर केवल उन्होंने एक दिन काम किया क्योंकि उनका सपना राजनीतिक में आना था।