Kuppusamy Annamalai Biography in Hindi (कुप्पुसामी अन्नामलाई)

Kuppusamy Annamalai Biography in Hindi (कुप्पुसामी अन्नामलाई)
Kuppusamy Annamalai Biography in Hindi (कुप्पुसामी अन्नामलाई)

Kuppusamy Annamalai: इस जीवनी में जानें अन्नामलाई कुप्पुसामी का प्रारंभिक जीवन, परिवार, उम्र, नेट वर्थ सब कुछ

Contents hide

Kuppusamy Annamalai Biography in Hindi: कुप्पुसामी अन्नामलाई एक भारतीय राजनेता होने के साथ-साथ वह कर्नाटक कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी भी हैं। इन्होंने 8 वर्ष तक लगातार विभिन्न स्थानों पर सिविल सेवक के रूप में कार्य करने के बाद साल 2018 में आईपीएस से इस्तीफा दे दिए और राजनीतिक में आने का फैसला कर लिए। इसके बाद इन्होंने साल 2020 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर अपनी राजनीतिक कैरियर की शुरुआत किया। और अन्नामलाई के कड़ी मेहनत एवं क्षमताओं के आधार पर काफी कम समय में तमिलनाडु राज्य के अध्यक्ष प्रदान किया गया।

साल 2024 में लोकसभा के चुनाव में कोयंबटूर निर्वाचन क्षेत्र से अन्नामलाई चुनाव लड़ेंगे। यही वजह है कि हर एक व्यक्ति के मन में अन्नामलाई कुप्पुसामी के जीवन परिचय के बारे में जानने की जिज्ञासा तेजी के साथ बढ़ रही है कि अन्नामलाई कुप्पुसामी कौन है?  (Annamalai kuppusamy Koun Hai)  इसलिए आज के लेख में हम आपको Annamalai kuppusamy Jeevan Parichay के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी आपसे शेयर करेंगे। आप हमारा आर्टिकल  पूरा पढ़े।

Kuppusamy Annamalai Biography Overview 2024

पूरा नामअन्नामलाई कुप्पुसामी
जन्मतिथि04 जून 1984 (आयु 39)
जन्म स्थानकरूर, तमिलनाडु
पार्टी का नामभारतीय जनता पार्टी (BJP)
शिक्षाइंजीनियरिंग में स्नातक, पीजीडीएम बिजनेस
गृहनगरकरूर, तमिलनाडु
पेशाराजनेता, पूर्व सिविल सेवक
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नी का नामअकिला एस नाथन
पिता का नामकुप्पुसामी
माता का नामपरमेश्वरी
धर्महिंदू
जातिवेल्लाला गौंडर
राष्ट्रीयताभारतीय

अन्नामलाई कुप्पुसामी प्रारंभिक जीवन और शिक्षा (Annamalai kuppusamy Early Life & Education)

अन्नामलाई का जन्म 4 जून 1984 को करूर, तमिलनाडु में एक गरीब किसान परिवार में हुआ था। इनके पिताजी का नाम कुप्पुसामी एवं माता जी का नाम परमेश्वरी था। उनके घर का आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के बावजूद भी इनके पिता कुप्पुसामी उनके पढ़ाई लिखाई पर काफी विशेष ध्यान रखते थे। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा की शुरुआत करूर और नामक्कल से किए थे। इसके बाद इन्होंने पीएसजी कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी जो कोयम्बटूर में स्थित था वहां से उन्होंने बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त किया। इसके बाद इन्होंने लखनऊ के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमैंट से मास्टर ऑफ़ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन में उच्च शिक्षा प्राप्त की।

अन्नामलाई कुप्पुसामी परिवार (Kuppusamy Annamalai Family)

पिता का नामकुप्पुसामी
माता का नामपरमेश्वरी
पत्नी का नामअकिला एस नाथन
बेटे का नामएक बेटा है (बेटे का नाम का जानकारी उपलब्ध नहीं है)

Kuppusamy Annamalai Professional Career (कुप्पुसामी अन्नामलाई प्रोफेशनल करियर)

  • कुप्पुसामी अन्नामलाई ने सितंबर 2013 में भारतीय पुलिस सेवा में अपनी प्रोफेशनल करियर यात्रा शुरू की। वहां पर वह उडुपी जिले, करकला उपखंड में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त हुए।
  • अन्नामलाई को 2015 में उडुपी जिले के करकला उपखंड स्थान पर अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया था। उन्होंने 2016 के अंत तक 2 वर्षों तक वहां सेवा की।
  • उडुपी जिले में दो वर्ष तक अधीक्षक के रूप में सेवा देने के बाद, अन्नामलाई को चिक्कमगलुरु में ट्रांसफर कर दिया गया, जहां पर उन्होंने 2018 तक एसपी रूप में भी कार्य किया।
  • चिक्कमगलुरु में अपना एसपी कार्यकाल पूरा करने के बाद, उन्हें दक्षिण भारत के बैंगलोर में ट्रांसफर कर दिया गया जहां पर उन्हें पुलिस उपायुक्त (DCP) के रूप में पदोन्नत किया गया।
  • इसके बाद भारतीय पुलिस सेवा में कार्य करने के बाद कुप्पुसामी को लगा कि उन्होंने एक आईपीएस के तौर पर लोगों को काफी सेवा कर चुके हैं एवं अब वह लोगों की अलग तरह से सेवा करना चाहते हैं इसलिए उन्होंने 2018 में आईपीएस पद से इस्तीफा दे दिया और राजनीति में आने का निर्णय लिए।
  • अन्नामलाई अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने कई दवा जागरूकता अभियानों का भी नेतृत्व किया और दवाओं, तंबाकू और सिगरेट की बिक्री के खिलाफ मापनीय कदम उठाए। इतना ही नहीं वह एक होनहार वक्ता भी थे और नशे और नशीली दवाओं के सेवन के खिलाफ विभिन्न कॉलेज कार्यक्रमों में भाषण भी देते थे।
  • अन्नामलाई ने छात्रों के लिए किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों या अपराधों के खिलाफ गुमनाम शिकायत दर्ज करने के लिए कॉलेजों और स्कूलों में कई शिकायत Box भी स्थापित कीं।
Kuppusamy Annamalai
Kuppusamy Annamalai

Kuppusamy Annamalai Political Career (कुप्पुसामी अन्नामलाई राजनीतिक करियर)

अन्नामलाई का राजनीतिक कैरियर का शुरुआत निम्नलिखित है-

  • आईपीएस के पद से इस्तीफा देने के बाद इन्होंने 25 अगस्त 2020 को वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।इसके कुछ दिन के बाद  उन्हें तमिलनाडु राज्य भाजपा इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • अगस्त 2020 में, अन्नामलाई ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर अपना राजनीतिक करियर की शुरुआत की, और अपने मेहनत एवं कार्य के द्वारा भाजपा-तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष की के रूप में नियुक्त हो गए।
  • तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 में करूर जिले के अरवाकुरिची निर्वाचन क्षेत्र से BJP के टिकट पर चुनाव लड़ेक्षलेकिन डीएमके के एनआर एलंगो से पराजय हो गए।
  • एवं साल 2024 में वह लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में तमिलनाडु के कोयंबटूर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

पढे माधवी लता की जीवनी

अन्नामलाई कुप्पुसामी संबंधित कुछ रोचक बातें (Some interesting facts related to Annamalai Kuppusamy)

अन्नामलाई कुप्पुसामी संबंधित कुछ रोचक बातें निम्नलिखित है-

  • अन्नामलाई कुप्पुसामी 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी थे।
  • उन्होंने सिविल सेवा के रूप में आठ वर्षों तक विभिन्न स्थानों पर कार्य किया।
  • अन्नामलाई को कर्नाटक में लोग के द्वारा प्यार से सिंघम अन्नामलाई कहा जाता था।
  • अन्नामलाई 2020 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और उन्हें भाजपा-तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया, जिससे वह पार्टी में सबसे कम उम्र के प्रदेश अध्यक्ष बन गए।
  • अन्नामलाई के द्वारा 11 अप्रैल 2024 को कोयंबटूर में रात 10:00 बजे प्रचार करने के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए के अन्नामलाई और पार्टी कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है।
  • अन्नामलाई श्री रामकृष्ण मठ और इसके प्रमुख स्वामी श्रीमत गौतमानंद महाराज जी का अनुयायी है।
  • अन्नामलाई एक प्रमुख नेता होने के साथ-साथ एक कुशल लेखक भी है। इन्होंने स्टेपिंग बियाॅनड खाखी नामक पुस्तक लिखे हैं।

Kuppusamy Annamalai Awards and Achievements (कुप्पुसामी अन्नामलाई पुरस्कार और उपलब्धियाँ)

  • अन्नामलाई कुप्पुसामी वी द लीडर्स फाउंडेशन के संस्थापक है।
  • एलबीएसएनएए में पूरे प्रशिक्षण के दौरान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एस्पिरट्स-डी-कॉर्प्स अवार्ड और सांगे ल्हाडेन शेंगा अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Annamalai kuppuswamy Net Worth (अन्नामलाई कुप्पुसामी कुल संपत्ति)

अन्नामलाई के कुल संपत्ति के बारे में बात करें तो उनके पास आज के समय  1.48 करोड़ की संपत्ति है। इसके अंतर्गत उनकी कई प्रकार के संपत्ति सम्मिलित है जिसका विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं आए जानते हैं

  • अचल संपत्ति 1.12 करोड़ की है।
  • 52 एकड़ जमीन है।

उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल आप लोगों को काफी पसंद आया होगा। ऐसे में आप हमारे आर्टिकल संबंधित कोई प्रश्न एवं सुझाव है तो आप लोग हमारे कमेंट्स बॉक्स में आकर अपने प्रश्नों को पूछ सकते हैं हम आपके प्रश्नों का जवाब जरूर देंगे।

FAQ

Q.अन्नामलाई कुप्पुसामी किस पार्टी से संबंध रखते  हैं?

Ans.अन्नामलाई कुप्पुसामी भारतीय जनता पार्टी से संबंध रखते हैं।

Q.अन्नामलाई भारतीय जनता पार्टी में कब शामिल हुए थे?

Ans.अन्नामलाई भारतीय जनता पार्टी में साल 2020 में शामिल हुए थे।

Q.अन्नामलाई कुप्पुसामी के खिलाफ कितना  आपराधिक मामला है?

Ans.अन्नामलाई कुप्पुसामी के खिलाफ 10 आपराधिक मामले हैं।

Q.तमिलनाडु में भाजपा अध्यक्ष कौन है?

Ans.अन्नामलाई कुप्पुसामी तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष हैं।

Q.अन्नामलाई कुप्पुसामी ने 2024 में कहाँ से चुनाव लड़ेंगे।

Ans.अन्नामलाई कुप्पुसामी 2024 के आम चुनावों में भाजपा प्रत्याशी के रूप में तमिलनाडु के कोयंबटूर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

Vinod Paul

मेरा नाम विनोद पॉल हैं और मैं पिछले एक साल से Knowledge Folk के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूँ। आपको बता दूँ कि मुझे लिखने का बहुत शौक हैं खासकर पॉलिटीशन्स के बारे में। अब ज्यादा क्या ही बताऊँ मेरे बारे में। आप कमेंट करके बता सकते हैं कि मेरे द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपको कैसा लगता हैं।

Leave a Reply

You are currently viewing Kuppusamy Annamalai Biography in Hindi (कुप्पुसामी अन्नामलाई)