Rohan Gupta Biography in Hindi । रोहन गुप्ता का जीवन परिचय

Rohan Gupta Biography in Hindi । रोहन गुप्ता का जीवन परिचय
Rohan Gupta Biography in Hindi । रोहन गुप्ता का जीवन परिचय

Rohan Gupta Biography in hindi : भारत में 2024 लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के प्रमुख प्रवक्ताओं में शामिल रोहन गुप्ता ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया हैं। रोहन गुप्ता मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं। उनके पिता भी राजनीतिक में थे। इसलिए उनको राजनीतिक विरासत में मिली हैं। रोहन गुप्ता अपने बयानों के लिए भी जाने जाते हैं।

वह जब कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय प्रवक्ता हुआ करते थे तो टीवी डिबेट में  कांग्रेस पार्टी की जो भी नीति होती थी, उसकी राय काफी निर्भीकता के साथ रखते थे। यही वजह है कि रोहन गुप्ता के के बारे में जानने की उत्सुकता लोगों के मन में तेजी के साथ बढ़ रही हैं कि आखिर में रोहन गुप्ता कौन है? उनका जीवन परिचय क्या है शिक्षा राजनीतिक करियर, परिवार कुल संपत्ति  इन सब के बारे में, अगर आप नहीं जानते हैं तो आज के लेख में Rohan Gupta Jeevan Parichay  के बारे में डिटेल जानकारी आपके साथ साझा करेंगे। आप हमारे साथ आर्टिकल पर बने रहिएगा चलिए जानते हैं-

Rohan Gupta Biography

पूरा नामरोहन गुप्ता
जन्मतिथि8 दिसंबर 1977
जन्म स्थानअहमदाबाद गुजरात
होमटाउनअहमदाबाद
उम्र47 साल 2024 के मुताबिक
एजुकेशनल योग्यताबिजनेस में मास्टर डिग्री
प्रोफेशनराजनेता और बिजनेसमैन
वैवाहिक स्थितिशादीशुदा
धर्महिंदू धर्म
कुल संपत्ति*****

रोहन गुप्ता का प्रारंभिक जीवन (Rohan Gupta Early Life)

रोहन गुप्ता का जन्म 8 दिसंबर 1977 को भारत के अहमदाबाद शहर में हुआ है उनके पिता का नाम राजकुमार गुप्ता हैं। बचपन से ही रोहन गुप्ता राजनीतिक में जाकर देश की सेवा करना चाहते थे क्योंकि कॉलेज के दिनों में  राजनीतिक संबंधित प्रोग्राम में शामिल हुआ करते थे। बता दे कि रोहन गुप्ता के पिता 2004 में कांग्रेस के टिकट पर अहमदाबाद से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इसलिए उनके पिता का कांग्रेस पार्टी से काफी पुराना संबंध है। यही वजह है कि जब रोहन गुप्ता कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर ली तो उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया था।

रोहन गुप्ता की शिक्षा (Rohan Gupta education)

रोहन गुप्ता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेवियर्स हाई स्कूल (अहमदाबाद) और एचबी कपाड़िया से पूरा किया था । रोहन गुप्ता ने गुजरात एसएससी बोर्ड परीक्षा के दौरान उन्हें 10वां स्थान मिला और गुजरात में एचएससी बोर्ड परीक्षा में उन्हें 9वां स्थान मिला। 1998 में उन्होंने केएस स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट से बिजनेसमैन एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स में स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। इसके उपरांत उन्हें 2000 में पुणे से सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई पूरी कर अपना खुद का बिजनेस शुरू किया था।

रोहन गुप्ता का परिवार(  Rohan Gupta Family)

पिता का नामराजकुमार गुप्ता
माता का नामसुरेखा गुप्ता
पत्नी का नाम*****
बच्चों का नाम*****

रोहन गुप्ता का राजनीतिक करियर (Rohan Gupta Political Career)

रोहन गुप्ता ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना खुद का बिजनेस शुरू किया हालांकि उनके पिता कांग्रेस पार्टी से काफी दिनों से जुड़े हुए थे। जिसके बाद उनका भी झुकाव कांग्रेस पार्टी की तरफ हुआ और उन्होंने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। जिसके बाद 2008 में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया है। उन्होंने 2010 में कांग्रेस पार्टी से अहमदाबाद में (अहमदाबाद नगर निगम) नगर निगम का चुनाव लड़ा। जहां पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात में  दिवंगत कांग्रेसी नेता अहमद पटेल  के साथ रोहन गुप्ता के संबंध काफी अच्छे थे। रोहन गुप्ता उन्हें अपना राजनीतिक गुरु भी कहा करते हैं।

2011 में गुजरात कांग्रेस आईटी सेल का प्रेसिडेंट रोहन गुप्ता को बनाया गया था। इसके अलावा 2016 में भारतीय कांग्रेस पार्टी  राष्ट्रीय मीडिया  पैनल लिस्ट में भी उन्होंने काम किया हैं। रोहन को 2013 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय आईटी सेल के प्रशिक्षण और विकास के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया था। 

2024 लोकसभा में पार्टी ने उन्हें  अहमदाबाद से उम्मीदवार बनाया था लेकिन उन्होंने 18 मार्च को टिकट कांग्रेस पार्टी को वापस कर दिया इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया और फिर बीजेपी पार्टी जॉइनिंग किया। इसी बात के समय उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि पार्टी ने उनका हर वक्त अपमान किया था।

Gourav Vallabh Biography in Hindi। गौरव वल्लभ जीवन परिचय

रोहन गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी क्यों छोड़ी?

रोहन गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी क्यों छोड़ी?
रोहन गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी क्यों छोड़ी?

कांग्रेस के  दिग्गज प्रवक्ता रोहन गुप्ता कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी पार्टी जॉइनिंग कर ली है। अपने त्यागपत्र में उन्होंने पार्टी को लिखा है कि हर समय पार्टी में उनका अपमान हो रहा था। इसके अलावा लगातार हिंदू धर्म पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल होते रहता था लेकिन पार्टी का इस पर स्टैंड क्लियर नहीं था। इसके अलावा लगातार टीवी पर बैठकर हिन्दू धर्म का अपमान करना मुझसे नहीं हो पाया, इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी छोड़ रहा हूं और मोदी जी के 2047 तक विकसित भारत के अभियान में शामिल होकर मैं काफी खुश हूं क्योंकि राष्ट्र निर्माण में मुझे भी योगदान करने का अवसर मिल रहा हैं।

रोहन गुप्ता की कुल संपत्ति (Rohan Gupta Net worth)

रोहन गुप्ता की कुल संपत्ति कितनी है इसके बारे में कोई भी जानकारी अभी तक इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है नहीं उसके बारे में कोई जानकारी आती है जैसे ही इसके कोई भी जानकारी आती हैं। हम आपको तुरंत अपडेट करेंगे।

रोहन गुप्ता का सोशल मीडिया लिंक (Rohan Gupta Social Media Link)

Facebookclick here
Twitterclick here
Instagramclick here

Vinod Paul

मेरा नाम विनोद पॉल हैं और मैं पिछले एक साल से Knowledge Folk के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूँ। आपको बता दूँ कि मुझे लिखने का बहुत शौक हैं खासकर पॉलिटीशन्स के बारे में। अब ज्यादा क्या ही बताऊँ मेरे बारे में। आप कमेंट करके बता सकते हैं कि मेरे द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपको कैसा लगता हैं।

Leave a Reply

You are currently viewing Rohan Gupta Biography in Hindi । रोहन गुप्ता का जीवन परिचय