जियाॅर्जिया मेलोनी जीवन परिचय। Giorgia Meloni Biography in Hindi

जियाॅर्जिया मेलोनी जीवन परिचय। Giorgia Meloni Biography in Hindi
जियाॅर्जिया मेलोनी जीवन परिचय। Giorgia Meloni Biography in Hindi

जैसा कि आप जानते हैं कि भारत में जी-20 की मीटिंग चल रही है और इस मीटिंग में जी-20 के जितने भी सदस्य देश है उन को आमंत्रित किया गया है। ऐसे में सितंबर के महीने में सभी देशों के प्रधानमंत्री जी- 20 की मीटिंग में भारत आने वाले हैं। ऐसे में इस मीटिंग में इटली के प्रधानमंत्री जियाॅर्जिया मेलोनी सम्मिलित होने वाली है।

इनके बारे में कहा जाता है कि इटली की पहली महिला पीएम है। मेलोनी दक्षिणपंथी नेता मानी जाती हैं, और इटली के पूर्व तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी की  समर्थक मानी जाती हैं। जियाॅर्जिया मेलोनी हमेशा अपने बयानों के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में लोगों के मन में इनकी निजी जीवन के बारे में जानने की उत्सुकता तेजी के साथ बढ़ रही है । जियाॅर्जिया मेलोनी का प्रारंभिक जीवन, शिक्षा, परिवार, राजनीतिक करियर, सोशल मीडिया लिंक, कुल संपत्ति, अगर आप इसके बारे में नहीं जानते हैं तो हमारा आर्टिकल पूरा पढ़े। तभी जाकर आपको पूरी जानकारी मिल पाएगी चलिए जानते हैं-

पढ़े Rishi Sunak Biography In Hindi

जियाॅर्जिया मेलोनी का प्रारंभिक जीवन

जियाॅर्जिया मेलोनी का जन्म 15 जनवरी 1977 को रोम में हुआ। मेलोनी के पिता फ्रांसेस्को वामपंथी थे, जब इनकी उम्र 1 साल की थी तब उनके पिता ने उनकी मां को छोड़ दिया था । मेलोनी की मां अन्ना परतोर पेशे से उपन्यासकार थी । उनका अधिकांश बचपन मां के साथ गुजरा और बचपन से ही इनके ऊपर दक्षिणपंथी विचारधारा का विशेष प्रभाव रहा था। बाल्यावस्था से ही इनका जीवन संघर्ष और अभाव में गुजरा था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार परिश्रम और प्रयास करते रहे जिसका नतीजा  हुआ है कि इटली के इतिहास में पहली महिला प्रधानमंत्री बनने का गौरव उन्होंने हासिल किया।

जियाॅर्जिया मेलोनी जीवन परिचय। Giorgia Meloni Biography in Hindi
जियाॅर्जिया मेलोनी जीवन परिचय। Giorgia Meloni Biography in Hindi

जियाॅर्जिया मेलोनी शिक्षा

मेलोनी ने अपनी स्कूली शिक्षा रोम के अमेरिगो वेस्पूची इंस्ट्यूट से पूरी की है, 1996 में उन्होने संस्थान से डिप्लोमा की डिग्री भी प्राप्त की। राजनेता बनने से पहले अपना जीवनयापन करने के लिए मेलोनी रोम स्थित पाइपर क्लब में वेट्रेस और बार-टेंडर की नौकरी भी कर चुकी हैं। उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष और परिश्रम किया है। तब जाकर वह आज इटली के प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंच पाई हैं। वह उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं जो अपने जीवन में कुछ करने का ख्वाब देखती हैं।

परिवार

पिता का नामफ्रांसेस्को
माता का नामअन्ना परतोर
बहन का नामएरियाना
पति का नामएंड्रिया गिआम्ब्रूनो
बच्चे का नामजिनवरा

राजनीतिक करियर

15 साल की उम्र में उन्होंने अपना राजनीतिक कैरियर शुरू किया था । और दक्षिणपंथी विचारधारा के समर्थक रहे 1996 में उन्होंने इटली के पूर्व तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी की प्रशंसा की थी। 2020 में उन्होंने निजी सहयोगी और इतालवी सामाजिक आंदोलन के संस्थापक जियोर्जियो अल्मिरांटे की प्रशंसा किया था। जिसके कारण विवाद भी हो गया था। इसके अलावा उन्होंने समलैंगिकता और कट्टरपंथी इस्लाम का भी खुलकर विरोध किया।

1998 में मेलोनी इटली के रोम प्रांत की काउंसलर के रूप में चुनी गई और 2002 तक इस पद पर बनी रहीं। 2006 में मेलोनी ने  राष्ट्र गठबंधन सरकार की तरफ से सांसद चुनी गई। 2008 में सरकार में  सबसे युवा मंत्री के रूप में उभरी। उन्हें यूथ एंड स्पोर्ट मंत्रालय दिया गया। 2012 में मेलोनी ने खुद की पार्टी ब्रदर ऑफ़ इटली का गठन किया। 2013 और 2018 के चुनावों में हार के बाद 2022 में सफलता मिली। प्रधानमंत्री बनने से पहले वह अपने रिश्ते रूस के साथ अच्छे करना चाहती थी। लेकिन एक दिन उसके बाद उन्होंने यूक्रेन का खुलकर समर्थन किया और साथ में उन्होंने हथियार भी दिया।

जियाॅर्जिया मेलोनी जीवन परिचय। Giorgia Meloni Biography in Hindi
जियाॅर्जिया मेलोनी जीवन परिचय। Giorgia Meloni Biography in Hindi

जियोर्जिया मेलोनी नेट वर्थ

जियोर्जिया मेलोनी की कुल संपत्ति लगभग $1-1.5 मिलियन डॉलर आंकी गई है। इसके अलावा भी उनके पास और भी ज्यादा संपत्ति है लेकिन उसके बारे में कोई भी ऑफिशल डाटा पब्लिक डोमेन में उपलब्ध नहीं है जैसे ही जानकारी आएगी हम आपको तुरंत अपडेट करेंगे।

जियोर्जिया मेलोनी सोशल मीडिया लिंक

Twitterclick here
Facebookclick here
Instagramclick here

जियोर्जिया मेलोनी महत्वपूर्ण जानकारी

  • वह नाटो की समर्थक है और यूरोपीय संघ के बारे में यूरोसेप्टिक विचार रखती है।
  • जियोर्जिया ने अपने डिप्लोमा के बारे में झूठ बोला और इस खबर ने विवाद खड़ा कर दिया।
  • जियोर्जिया पर जेनोफोबिया और इस्लामोफोबिया का आरोप लगाया गया है।
  • 2022 में  यूक्रेन आक्रमण होने से पहले रूस के साथ अच्छे संबंध बनाना चाहती थी ।
  • सितंबर 2022 में, जियोर्जिया ने पुराने फासीवादी नारे “ईश्वर, पितृभूमि और परिवार” को अपनाना जारी रखा।
  • वह विशेष रूप से द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स जिसे एक पवित्र पाठ कहा जाता है, फंतासी की एक उत्साही प्रशंसक है।

FAQ

जियोर्जिया मेलोनी नेट वर्थ

जियोर्जिया मेलोनी की कुल संपत्ति लगभग $1-1.5 मिलियन डॉलर आंकी गई है। इसके अलावा भी उनके पास और भी ज्यादा संपत्ति है लेकिन उसके बारे में कोई भी ऑफिशल डाटा पब्लिक डोमेन में उपलब्ध नहीं है जैसे ही जानकारी आएगी हम आपको तुरंत अपडेट करेंगे।

जियाॅर्जिया मेलोनी शिक्षा

मेलोनी ने अपनी स्कूली शिक्षा रोम के अमेरिगो वेस्पूची इंस्ट्यूट से पूरी की है, 1996 में उन्होने संस्थान से डिप्लोमा की डिग्री भी प्राप्त की। राजनेता बनने से पहले अपना जीवनयापन करने के लिए मेलोनी रोम स्थित पाइपर क्लब में वेट्रेस और बार-टेंडर की नौकरी भी कर चुकी हैं।

आप हमे Pinterest पर भी फॉलो कर सकते हैं ।

Vinod Paul

मेरा नाम विनोद पॉल हैं और मैं पिछले एक साल से Knowledge Folk के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूँ। आपको बता दूँ कि मुझे लिखने का बहुत शौक हैं खासकर पॉलिटीशन्स के बारे में। अब ज्यादा क्या ही बताऊँ मेरे बारे में। आप कमेंट करके बता सकते हैं कि मेरे द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपको कैसा लगता हैं।

Leave a Reply

You are currently viewing जियाॅर्जिया मेलोनी जीवन परिचय। Giorgia Meloni Biography in Hindi