Dhruv Rathee Biography: कौन है ध्रुव राठी? जानें उनकी शिक्षा, नेट वर्थ, उम्र और बिजनेस के बारे में

Dhruv Rathee Biography: कौन है ध्रुव राठी? जानें उनकी शिक्षा, नेट वर्थ, उम्र और बिजनेस के बारे में
Dhruv Rathee Biography: कौन है ध्रुव राठी? जानें उनकी शिक्षा, नेट वर्थ, उम्र और बिजनेस के बारे में

Dhruv Rathee: वर्तमान समय में कई लोग सोशल मीडिया के द्वारा अपना पहचान बना रहे हैं और कई लोग बना चुके हैं। उन्हीं में से एक प्रसिद्ध भारतीय यूट्यूबर ध्रुव राठी भी है, जो एक सामाजिक कार्यकर्ता एवं मैकेनिकल इंजीनियर है। यह सामाजिक, राजनीतिक एवं पर्यावरण मुद्दों पर अपना वीडियो को बनाते हैं जिसे लोग काफी रुचि के साथ देखते हैं।

इनका वीडियो मुख्य रूप से जो लोग देश के प्रति अत्यधिक रुचि रखते हैं उन लोगों के बीच इनका वीडियो काफी पॉपुलर है। धुर्वा राठी अपने आकर्षण ज्ञानवर्धक कमेंट्री के द्वारा अपने यूट्यूब पर चैनल पर साल 2024 तक 21.56 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर बना लिए हैं। उन्होंने अपने चैनल के माध्यम से कई प्रकार के राजनीतिक विषयों को कवर किए हैं। इनमें से कुछ 2016 के उरी हमले, 2016 की भारतीय नियंत्रण रेखा पर हड़ताल और 2016 के भारतीय बैंक नोट विमुद्रीकरण इत्यादि है।

ऐसे में लोगों के मन में ध्रुव राठी के निजी जीवन के बारे में जानने की उत्सुकता तेजी के साथ बढ़ रही है कि ध्रुव राठी कौन है? प्रारंभिक जीवन, शिक्षा, सोशल मीडिया लिंक, कुल संपत्ति, अगर आप इन सब के बारे में नहीं जानते हैं तो आज के लेख में Dhruv Rathee Jeevan Parichay से जुड़ी जानकारी आपसे साझा करेंगे आप हमारे साथ आर्टिकल पर बने रहिएगा चलिए जानते हैं-

Who is Dhruv Rathee? कौन हैं ध्रुव राठी

ध्रुव राठी वर्तमान समय में एक भारतीय प्रसिद्ध यूट्यूबर है। जिन्हें राजनीतिक सामाजिक एवं पर्यावरण संबंधित मुद्दे पर वीडियो बनाने के लिए जाना जाता है। इनके सभी चैनलों पर मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर है। ध्रुव राठी ने अपने यूट्यूब की शुरुआत साल 2014 में ही किया था। उन्हने अपने यूट्यूब चैनल पर “बीजेपी एक्सपोज्ड” नाम से एक वीडियो डाले थे, लेकिन बाद में इस वीडियो को लेकर काफी वाद-विवाद खड़ा हुआ था। प्रसिद्ध युटुबर ध्रुव राठी इससे पहले बिग बॉस के रियलिटी OTT 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री होने करण सुर्खियां में आए थे लेकिन इन्होंने इसमें भाग नहीं लिया था।

ध्रुव राठी विकिपीडिया|

नामध्रुव राठी
जन्म की तारीख8 अक्टूबर 1994
आयु29 वर्ष (2023 तक)
जन्मस्थलहरियाणा, भारत
गृहनगरहरियाणा, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
शिक्षामैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर्स, रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियरिंग में मास्टर्स
पेशायूट्यूबर
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नीजूली एलबीआर
धर्महिंदू
शौक/अभिरुचिफोटोग्राफी करना, फ़िल्में देखना, पुस्तकें पढ़ना, यात्रा करना, तैराकी करना, मार्शल आर्ट
Dhruv Rathee Biography: कौन है ध्रुव राठी? जानें उनकी शिक्षा, नेट वर्थ, उम्र और बिजनेस के बारे में
Dhruv Rathee Biography: कौन है ध्रुव राठी? जानें उनकी शिक्षा, नेट वर्थ, उम्र और बिजनेस के बारे में

ध्रुव राठी जीवनी |Dhruv Rathee biography

ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) का जन्म 8 अक्टूबर 1994 को हरियाणा राज्य के एक हिंदू परिवार में हुआ था। हरियाणा राज्य में निवास करने के कारण इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा भारत के हरियाणा से ही पुरी की। ध्रुव राठी बचपन से ही काफी बुद्धिमान एवं मेधावी छात्र थे। इन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा हरियाणा के एक सीबीएसई स्कूल से पूरी करने के बाद जर्मनी चले गए उसके बाद वहां पर उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री और नवीकरणीय ऊर्जा इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त किए ।

Elvish Yadav Biography

ध्रुव राठी शिक्षा |Dhruv Rathee education

ध्रुव राठी के शिक्षा का बारे में बात करें तो इन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा हरियाणा के सीबीएसई स्कूल के द्वारा प्राप्त किए थे। यह पढ़ाई के क्षेत्र में अत्यधिक मेधावी छात्र थे। इन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा पूर्ण करने के बाद जर्मनी चले गए। जहां पर इन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक एवं नवीकरणीय ऊर्जा इंजीनियरिंग में परास्नातक किए।

ध्रुव राठी उम्र | Dhruv Rathee age

ध्रुव राठी का जन्म भारत के हरियाणा राज्य के एक हिंदू परिवार में 8 अक्टूबर 1994 को हुआ था। इसके हिसाब से वर्तमान समय में 2024 तक इनका उम्र 29 वर्ष है।

ध्रुव राठी का युटुब करियर|Dhruv Rathi YouTube career

  • ध्रुव राठी अपना युटुबर करियर की शुरुआत सन 2013 में किए थे लेकिन इन्होंने वीडियो अपलोड करने का कार्य साल 2014 में शुरू किए।
  • उन्होंने 2011 में अन्ना हजारे आंदोलन के दौरान राजनीति में सक्रिय रुचि दिखाते हुए पहली बार इनका वीडियो मजेदार बातचीत से राजनीतिक एवं सामाजिक संबंधित बातों के तरफ रूख किया।
  • ध्रुव राठी ने 2014 में अपने YouTube चैनल पर एक वीडियो “बीजेपी एक्सपोज़्ड: लाइज़ बिहाइंड द बुलशिट” अपलोड किया। जिसमें उस वर्ष की शुरुआत में चुनी गई बीजेपी सरकार पर निशाना साधा गया था।
  • इन्होंने अरविंद केजरीवाल के बचाव में कुछ वीडियो बनाने थे जिसके बाद कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया और पक्षपाती होने का आरोप लगाया।
  • इन्होंने साल 2016 में उरी हमले, भारतीय नियंत्रण रेखा हड़ताल, भारतीय बैंकनोट विमुद्रीकरण और गुरमेहर कौर पंक्ति सहित विभिन्न विषयों को कवर करने वाले तथ्यों को उजागर करते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड किया।
  • इसके बाद इन्होंने जुलाई 2020 में, उन्होंने एक और YouTube चैनल का शुरुआत की है जिसका नाम– “ध्रुव राठी व्लॉग्स” है।जहाँ वे अपनी पत्नी जूली लब्र के साथ अपने अंतर्राष्ट्रीय यात्रा व्लॉग प्रकाशित करते हैं।

ध्रुव राठी की उपलब्धियाँ एवं पुरस्कार|Awards and Achievement of Dhruv Rathee

ध्रुव राठी की उपलब्धियां एवं पुरस्कार की बात करें तो इन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के द्वारा कई सारे सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों का उजागर किया उनके इस प्रकार के सामाजिक कार्य को देखते हुए इन्हें साल 2018 आउटलुक सोशल मीडिया अवार्ड्स में इंस्पिरेशन ऑफ द ईयर श्रेणी के लिए मीडियानामा के निखिल पाहवा,भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी डी रूपा मौदगिल ,सार्वजनिक नीति विशेषज्ञ मेघनाद एस एवं ऑल्टन्यूज के संस्थापक प्रतीक सिन्हा के साथ नामांकित किया गया था। ध्रुव राठी टेलीविजन पर समाचार चर्चाओं के नियमित पैनलिस्ट भी बन गए हैं।

ध्रुव राठी की विवाद

अपने संपूर्ण युटुबर करियर के दौरान, ध्रुव राठी लगातार विवादों के कारण चर्चा में रहे-

  • इन्होंने साल 2020 में, अभिनेत्री कंगना रनौत के पाखंड की आलोचना किए थे जिसके कारण उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा।
  • इसके अलावा, साल 2022 में, उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें भारत का विकृत नक्शा दिखाया गया था, जिसमें कश्मीर के कुछ हिस्सों को पाकिस्तान के हिस्सों के रूप में नामित किया गया था, जिसके वजह उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा ।
  • इसके अलावा साल 2023 में, उन्हें एक वीडियो अपलोड किया था इस वीडियो पर इन्हें डाबर इंडिया से कॉपीराइट आरोप का सामना करना पड़ा।

कुछ रोचक तथ्य|Dhruv Rathee Biography/Interesting Fact

  • ध्रुव राठी एक प्रसिद्ध भारतीय यूट्यूबर है।
  • उनका जन्म भारत के हरियाणा राज्य में एक हिंदू परिवार में हुआ था।
  • ध्रुव की उम्र 29 साल है, साल 2024 के अनुसार।
  • इन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा हरियाणा के सीबीएसई स्कूल के द्वारा प्राप्त किए थे।
  • इन्होंने अपना यूट्यूब करियर 2013 में, उन्होंने “ध्रुव राठी” यूट्यूब चैनल लॉन्च करके शुरू किए थे।
  • वह अन्य विषयों के अलावा ‘सामाजिक,’ ‘राजनीतिक,’ और ‘पर्यावरणीय मुद्दों’ को उजागर करने के लिए वीडियो बनाता है।
  • उनका लक्ष्य ‘सामाजिक मुद्दों’ के बारे में लोगों के अंदर जागरूकता बढ़ाना है।
  • यूट्यूबर बनने से पहले उन्होंने हरियाणा की एक कंपनी में काम किया था।
  • उन्हें फोटोग्राफी का शौक है।

ध्रुव राठी की कुल संपत्ति

ध्रुव राठी की कुल संपत्ति की बात करें तो उनके संपत्ति के विषय में सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार इनके पास अनुमानित लगभग $4 मिलियन है। इनका आय का मुख्य स्रोत उनके सफल यूट्यूब चैनल है इसके अलावा वह विभिन्न ब्रांडों के साथ आकर्षक सहयोग और समय प्रबंधन और कौशल विकास पर ऐप-आधारित पाठ्यक्रमों से आती है।

knowledge folk

The purpose of this website of mine is to give you knowledge only. I keep trying that you can get all kinds of knowledge from my website. whether it is related to technologyBiographygamesFactsGlobal Knowledge, Finance or the Book Summary, I always try to make all kinds of knowledge available to all of you. If you still find something wrong, you can mail us on the email given below. Thank you! email: business@knowledgefolk.in

Leave a Reply

You are currently viewing Dhruv Rathee Biography: कौन है ध्रुव राठी? जानें उनकी शिक्षा, नेट वर्थ, उम्र और बिजनेस के बारे में