इस तरह के जानकरी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन जरूर करें। | Join |

धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री के बारे में कौन नहीं जानता है, आज के समय में एवं मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। क्योंकि बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हैं। ऐसे में आपके मन में उनके निजी जीवन के सभी पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता बहुत तेजी के साथ बढ़ गई होगी कि महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कौन है ? महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जीवन परिचय परिवार, शिक्षा,धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का करियर कुल संपत्ति के बारे में जानने वाले हैं। अगर आप इन सब के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं तो आपको इस आर्टिक्ल को एक बार पूरा जरूर पढ़ना चाहिए ।
DHIRENDRA KRISHNA SHASTRI BIOGRAPHY 2023
पूरा नाम (full name) | धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री |
प्रसिद्ध नाम (famous name) | बालाजी महाराज,बागेश्वर महाराज ,धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री |
जन्म (birth) | 4 जुलाई 1996 |
जन्मस्थान( Birth Place) | गड़ा, छतरपुर, मध्य प्रदेश |
शिक्षा( Education) | बीए के डिग्री |
उम्र (age) | 27 वर्ष |
धर्म (Religion) | हिंदू धर्म |
वैवाहिक स्थिति (Marital-Status) | अविवाहित |
उपनाम( Nick Name) | बागेश्वर महाराज |
संपत्ति (Net Worth) | 20 करोड़ के लगभग |
इनके बारे में भी पढ़िए – | महाराज काली चरण का जीवनी |
धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री कौन है? Dhirendra Krishna Shastri kaun hai
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक कट्टर सनातनी हैं और हनुमान जी के परम भक्त हैं। आज के समय धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। क्योकि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जो भविष्यवाणी करते हैं उस पर कुछ लोगों को विश्वास नहीं हैं। कुछ लोगों को उनके द्वारा किए गए भविष्यवाणी अंधविश्वास लगता हैं।
दरअसल, बात यह हैं कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री किसी भी व्यक्ति का मन पढ़ सकते हैं। उसके दिमाग में क्या सब चल रहा हैं यह भी जान सकते हैं। जब मीडिया ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से सवाल किया कि आप यह सब कैसे कर लेते हैं तो उन्होने जवाब में कहाँ कि यह सब हनुमान जी का कृपा हैं जिसके बदौलत मैं यह सब कर पाता हूँ ।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ागंज गाँव में हुआ था। इसी स्थान पर प्राचीन हनुमान जी का मंदिर है जो बागेश्वर धाम में स्थित है। गढ़ागंज गाँव धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी का पैतृक गाँव है। इनके पिता नाम रामकृपाल गर्ग हैं तथा इनकी माताजी का नाम सरोज गर्ग हैं जो कि एक कुशल ग्रहणी है ।
शिक्षा (Dhirendra Krishn Shastri Education)
धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गढ़ागंज गाँव के सरकारी स्कूल से पूरी की थी। उन्होंने मध्य प्रदेश बोर्ड से दसवीं और बारहवीं कक्षा पास करने के बाद ग्रेजुएशन पूरा किया। मात्र 12 वर्ष की आयु में ही Bageshwar Dham Dhirendra Krishn Shastri ने प्रवचन देना शुरू किया था। कहा जाता है कि बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री जी पर बालाजी हनुमान की असीम कृपा है जिस कारण उन्हें कई सिद्धियां प्राप्त हुई हैं।
परिवार ( Dhirendra Krishn Shastri Family)
दादाजी का नाम | श्री भगवान दास गर्ग |
पिताजी का नाम | श्री राम करपाल गर्ग |
माता का नाम | सरोज गर्ग |
भाई का नाम | शालिग्राम गर्ग |
बहन का नाम | रीता गर्ग है। |
इनके बारे में भी पढ़िए – | सुहानी साह |
करियर (Dhirendra Krishna Shastri Career)
देश में बागेश्वर सरकार यानी धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, विवाद का विषय बन गए हैं और उनके ऊपर कई प्रकार के बयान लोगों के द्वारा दिए जा रहे हैं। ऐसे में बागेश्वर धाम के प्रमुख के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कैरियर की बात करें तो उन्होंने बागेश्वर धाम के सेवा को ही अपना कैरियर बना लिया। वे बोलते हैं कि मेरे जीवन का एक ही उदेश्य है हिन्दू राष्ट्र । यही उनका कैरियर हैं । बागेश्वर धाम में उनके परिवार के तीन से चार पीढ़ियां पुजारी का काम कर चुकी है इनके दादा भगवान दास गर्ग ने बागेश्वर धाम का पुनर्निर्माण करवाया था।

साल 2003 से धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम के देव दरबार की देखरेख कर रहे हैं। 9 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने हनुमान जी की पूजा शुरु कर दी थी तभी से इनके ऊपर हनुमान जी की विशेष कृपा है। बागेश्वर धाम का निर्माण सन्यासी बाबा बागेश्वर धाम के द्वारा 300 साल पहले किया गया था। और आज के समय बागेश्वर धाम की उस परंपरा को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा बढ़ाया जा रहा है।
उनके गुरु, उनके दादाजी भगवान दास गर्ग थे और जब उनकी मृत्यु हुई तो उन्होंने अपना उत्तराधिकारी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को घोषित किया । तभी से बागेश्वर धाम का कार्यभार धीरेन कृष्ण शास्त्री संभाल रहे हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बारे में कहा जाता है कि वह बिना बताए लोगों की समस्या को जान जाते हैं यही वजह है कि बागेश्वर धाम में लोग अपनी समस्या का निवारण करने के लिए अर्जी लगाते हैं और उनकी समस्या का निवारण धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री के द्वारा किया जाता है। इस धाम में हर मंगलवार और शनिवार को लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई पड़ती है।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कुल संपति (Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shastri net worth)
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की मासिक आय ₹300000 से लेकर 400000 के बीच है और उनकी कुल संपत्ति 20 करोड़ के लगभग है इसके अलावा उनका खुद का एक यूट्यूब चैनल भी है जहां पर वह लोगों को प्रवचन दिया करते हैं बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री के बारे में अगर आप अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप उनके ऑफिशल वेबसाइट bageshwardham.co.in पर विजिट कर सकते हैं ।
Dhirendra Krishna Shastri Award
साल 2022 में धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। –
- संत शिरोमणि
- वर्ल्ड बुक ऑफ़ लन्दन
- वर्ल्ड बुक ऑफ़ यूरोप
Dhirendra Krishn Shastri Social Media Handle
click here | |
click here | |
Official website | https://bageshwardham.co.in/ |
धीरेन कृष्णा शास्त्री कौन है?
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक कट्टर सनातनी हैं और हनुमान जी के परम भक्त हैं। आज के समय धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। क्योकि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जो भविष्यवाणी करते हैं उस पर कुछ लोगों को विश्वास नहीं हैं।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ागंज गाँव में हुआ था। इसी स्थान पर प्राचीन हनुमान जी का मंदिर है जो बागेश्वर धाम में स्थित है।