ये हैं देश के सबसे पहले आईएएस ऑफिसर।

आपने अभी तक बहुत सारे आईएएस और आईपीएस के बारे सुना होगा या उनके बारे में पढ़ा होगा।

लेकिन क्या आप जानते हैं भारत के सबसे पहले आईएएस ऑफिसर कौन थे। 

तो चलिए जानते देश के सबसे पहले आईएएस ऑफिसर के बारे में।

हम आज बात कर रहे हैं देश के सबसे पहले आईएएस ऑफिसर सतेंद्र नाथ टैगोर की।

उनका जन्म 1 जून 1842 को कोलकाता में महर्षि देबेन्द्र नाथ टैगोर और सारदा देवी के घर में हुआ था। 

सतेन्द्र नाथ टैगोर की पत्नी ज्ञानदानंदनी देवी थी।

उनका एक बेटा और बेटी भी थी जिनका नाम सुरेन्द्रनाथ टैगोर तथा बेटी इंदिरा देवी चौधुरानी थी। 

वह भारतीय सिविल सेवा (ICS) के पहले अधिकारी थे। सतेंद्र नाथ टैगोर 1864 में सेवा में शामिल हुए थे।

भारत में जब सिविल सेवा एग्जाम की शुरुआत हुई उस वक्त हमारे देश भारत पर ईस्ट इंडिया कंपनी का राज था। 

वर्ष 1854 में पहले जिन कैंडिडेट्स को सिविल सेवा के लिए चुना जाता था उन्हें ट्रेंनिंग के लिए लंदन के हेलिबरी कॉलेज में भेजा जाता था। 

पढ़े स्मिता सभरवाल की आईएएस बनने की कहानी ।