महात्मा विदुर हस्तिनापुर के राजा धृतराष्ट्र के भाई होने के साथ - साथ वाहा के महामंत्री भी थे।

महात्मा विदुर ऐसे व्यक्ति हैं जो महाभारत का युद्ध होने से पहले ही उसके विनाशकारी परिणाम को भाप लिया था।

विदुर नीति में मानव जीवन से जुड़े अनेकों गुणों का वर्णन किया गया हैं।

आज हम उन्हीं में से कुछ गुणों को जानेंगे जिसे अपना कर इंसान महान बन सकता हैं, श्रेष्ठ बन सकता हैं।

महात्मा विदुर के नीति के अनुसार कभी भी किसी भी व्यक्ति को घमंड नहीं करना चाहिए।

1. अपने घमंड को पूर्ण रूप से त्याग दे

जब व्यक्ति कोई बड़ा पद प्राप्त कर लेता हैं तो उसे उस पद का घमंड नहीं करना चाहिए।

 जो व्यक्ति अपने पद के मद में चूर होकर घमंड करने लगते हैं।

वैसे व्यक्ति से उनका पद बहुत जल्द ही छीन जाता हैं और उस व्यक्ति पतन हो जाता हैं।

 इसीलिए व्यक्ति को कभी भी किसी भी चीज़ का थोड़ा भी घमंड नहीं करना चाहिए।

महात्मा विदुर के अनुसार प्रेम ही परम सत्य हैं। इंसान को प्रेम के शक्ति को पहचानना चाहिए।

2. प्रेम ही सत्य हैं।

सच्चा प्रेम ही एक ऐसा रास्ता हैं जिसे अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन में हर चीज प्राप्त कर सकता हैं।

प्रेम ही इंसान को बड़ा और महान व्यक्ति बनाता हैं। प्रेम से युक्त व्यक्ति ईश्वर को अति प्रिय होते हैं।

भगवान की कृपा हमेशा ऐसे लोगों पर बनी रहती हैं। इसीलिए हमेशा सच्चा प्रेम करो, दिखावटी नहीं।

ऐसे लोगों पर आँख बंद करके कभी भी न करे विश्वास।