समीर वानखेड़े का जन्म मुंबई महाराष्ट्र में एक दलित मराठी परिवार में 14 दिसंबर 1979 को हुआ था।

और इनके पिता का नाम दयानन्ददेव वानखेड़े हैं जो कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रह चुके हैं।

समीर के माता का नाम जाहिदा वानखेड़े हैं। जो कि एक गृहणी हैं। समीर की आज के समय में 42 वर्ष  हो चुके हैं।

समीर वानखेड़े मुंबई के जोनल के नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो(NCB) के डायरेक्टर हैं। समीर वानखेड़े का चेहरा एक सख्त अधिकारी का हैं , जो सही का सही और गतल का गलत साबित करना अच्छी तरह से जनता हैं।

समीर वानखेड़े के सामने चाहे कितना बड़ा ही सेलिब्रिटी क्यों न हो , बिना किसी के दबाव में आये अपना काम बखूबी रूप से करते हैं। इन्हें लोग मुंबई के असली सिंघम के नाम से भी जानते हैं।

समीर वानखेड़े के नेतृत्व में NCB ने कई बड़े पर्दाफास किया हैं कई बड़े सेलिब्रिटी पर करवाई भी की हैं। समीर के नेतृत्व में ही NCB ने लगभग 17 हजार करोड़ के ड्रग्स रैकेट का पर्दाफास किया था।

और ये सब जोनल डायरेक्टर बनाने के महज 2 साल में किया। इसीलिए तो इन्हें मुंबई के सिंघम के नाम से जाना जाता हैं।

समीर वानखेड़े के पत्नी का नाम क्रांति रेडकर हैं। जो कि पेशे से मराठी फिल्म के अभिनेत्री हैं। क्रांति रेडकर ने बॉलीवुड के सिंघम कहे जाने वाले एक्टर अजय देवगन के साथ साल 2003 में आई फिल्म गंगाजल में भी नजर आई थी।

आपको बात दे की क्रांति रेडकर समीर वानखेड़े के दूसरी पत्नी हैं। इन्होंने साल 2017 में शादी की। समीर वानखेड़े के पहली पत्नी का नाम शाबाना हैं।

शाबाना और समीर ने साल 2006 में शादी की थी और 2017 में तलाक हो गया। इसके बाद समीर ने 2017 में क्रांति रेडकर से शादी कर ली।

2020 में जब सुशांत सिंह राजपूत का केस सामने आया , तो इस केस के छान-बिन करने के दौरान ड्रग्स एंगल सामने आया था।  और इस केस में दो लोगो का नाम सामने आया था। एक थी सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और दूसरा था रिया का भाई शौविक चक्रवर्ती। सुशांत केस के मामले में इन दोनों को हिरासत में समीर वानखेड़े ने ही लिया था।