आज हम जिनके बारे में जानने वाले हैं उनका नाम हैं आईएएस कुमार अनुराग। अनुराग बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले हैं।

उन्होंने 8वीं तक की पढ़ाई हिंदी माध्यम से की हुई हैं।

उसके बाद उन्होंने इंग्लिश माध्यम में प्रवेश ले लिया जिससे इन्हें बहुत दिक्क्तों का सामना करना पड़ा।

 फिर उन्होंने किसी भी तरह से पढ़ाई करके 10वीं और 12वीं में अच्छे नंबर प्राप्त किये। उसके बाद ग्रेजुएशन करने के  लिए दिल्ली चले गए।

दिल्ली जाने ले बाद इनको पढ़ाई में बिल्कुल भी मन नहीं लगता था। ये अपना पूरा समय घूमने में बिता देते थे।

यही कारण हैं कि ये ग्रेजुएशन में कई सब्जेक्ट में लगातार फेल होते रहे। जिसके चलते इनके माता - पिता इन्हे बहुत डाँटते भी थे। 

फिर भी किसी भी तरह ग्रेजुएशन कर लिया और पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन ले लिया। 

पढ़ाई में जिसको बिल्कुल भी मन नहीं लगता था वह दो - दो बार UPSC एग्जाम क्रैक किया।

 पहली बार जब अनुराग UPSC क्रैक किया तो उन्हें आईएएस का पद नहीं मिला। 

इसी वजह से उन्होंने एक बार फिर UPSC की तैयारी की और अगले साल उनकी इच्छा पूरी हो गई। 

उन्होंने ऑल इंडिया में 48वीं रैंक हासिल की। इस प्रकार कुमार अनुराग दो बार के प्रयास में आईएएस बन गए। 

22 साल की लड़की मात्र एक साल के तैयारी में ऐसे बनी आईएएस।