आचर्य चाणक्य कहते हैं कि लक्ष्मी की चाह हर किसी को होती हैं, लेकिन माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद हर किसी के नसीब नहीं होता हैं।

तो ऐसे आचार्य चाणक्य कहते हैं कि आर्थिक समृद्धि और माँ लक्ष्मी के आशीर्वाद के लिए इन नीतियों का पालन करना बेहद जरुरी हैं। 

1. दिखावा करने से बचे।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद या कृपा पाने के लिए बिल्कुल भी दिखावा न करे। 

हर व्यक्ति को झूठ, दिखावा से अपने आप को बहुत दूर रखना चाहिए। 

मान्यता के अनुसार ये चीजें व्यक्ति को अंधकार के तरफ ही लेकर जाती हैं। दिखावा करने वाला व्यक्ति कंगाल होते चला जाता हैं।

माँ लक्ष्मी की कृपा अपने ऊपर बनाए रखने के लिए व्यक्ति को धन, सुंदरता और पद का दिखावा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।  

2. कलह - कलेश से हमेशा दूर रहे।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिस घर में लड़ाई - झगड़ा, कहल - कलेश रहता हैं, उस घर को माँ लक्ष्मी का कृपा कभी भी प्राप्त नहीं होती हैं।

इतना ही नहीं जिस घर में बुजुर्गो का सम्मान, महिलाओं की इज्जत और दूसरे के हित या हक़ को नजरअंदाज किया जाता हैं।

तो इस तरह के घर में कभी भी माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त नहीं सकता।  

3.  सामर्थ्य अनुसार जरूर करे दान

आचार्य कहते कि जो व्यक्ति दिल खोलकर दान करता हैं तो उसके धन में हमेशा वृद्धि होते रहता हैं।

ऐसे में  हर व्यक्ति को खुलकर अपने क्षमता अनुसार दान - पुण्य का कार्य करते रहना चाहिए। 

ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती हैं और माँ लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती हैं। सनातन (हिन्दू) धर्म में दान का अपना एक अलग ही महत्व हैं।    

चाणक्य नीति : शत्रु हो या रोग उनका समूल नाश करना ही बुद्धिमता हैं।