सानिया मिर्जा भारतीय मूल की मशहूर महिला टेनिस खिलाड़ी है। टेनिस जगत में सानिया मिर्जा पहचान की मोहताज नहीं है। 

सानिया मिर्जा चर्चा का विषय बनी हुई हैं। क्योंकि टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने चल रहे 2022 सीज़न के बाद पेशेवर टेनिस से रिटायरमेंट लेने की घोषणा किया। 

सानिया मिर्जा का जन्म कब और कहाँ हुआ था?  

सानिया मिर्जा का जन्म 15 नवम्बर 1986 को मुंबई के एक हैदराबादी मुसलमान  परिवार में हुआ था। 

इनके पिता एक खेल पत्रकार रहे चुके हैं और उन्होंने अपनी खुद की एक खेल संबंधित पत्रिका कॉल” भी चलाई। 

उनकी माँ नसीमा मिर्जा एक मुद्रण व्यवसाय में काम किया करती थी। इसलिए उनके घर की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी थी 

सानिया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद में स्थित नस्र स्कूल से पूरा किया। 

उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने सेंट मैरी कॉलेज हैदराबाद में एडमिशन करवाया ,जहाँ से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढाई पूरी की।   

सानिया मिर्जा के पति का नाम शोएब मलिक है जो एक जाने-माने पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं।  

12 अप्रैल 2010 को सानिया मिर्जा ने भारत के हैदराबाद में ताज कृष्णा होटल में एक पारंपरिक हैदराबादी मुस्लिम रीति रिवाज से शोएब मलिक से शादी किया। 

उनका wedding Reception पाकिस्तान के सियालकोट में आयोजित किया गया था। जिसमें पाकिस्तान के मशहूर फिल्मी सितारे और क्रिकेटर सम्मिलित हुए थे। 

सानिया मिर्जा का सम्पूर्ण जीवनी पढ़े ।