1. जिंदगी हमेशा आगे पढ़ने का नाम हैं, पीछे मुड़कर देखने से आप केवल अपना समय बर्बाद करते हैं।
शायद इसी बात को ध्यान में रखकर रतन टाटा ने कहा था कि "अगर मुझे पुनः जीने का मौका मिले, तो मैं पहले किए हुए काम को दूसरे तरीके से करना पसंद करूँगा।
लेकिन मैं पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहता कि मैं क्या करने में सक्षम नहीं था।"
महान लेखिका वर्जीनिया वुल्फ ने कहाँ हैं कि अगर आप अपने बारे में सच नहीं बोल सकते हैं, तो आप दुसरो के बारे में भी सच नहीं बोल सकते।
इसीलिए इंसान को हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए।
बिल गेट्स ने कहा हैं कि धैर्य सफलता का एक प्रमुख तत्व हैं। इसीलिए जीवन में कुछ भी प्राप्त करने के लिए आपको धैर्यवान बनना पड़ेगा।
कभी-कभी जल्दीबाजी ही हमारी असफलता की सबसे बड़ा कारण बन जाती हैं। इसलिए सफलता पाना हैं धैर्यवान बनना सीखें।
धीरूभाई अंबानी ने कहा था कि समय सीमा पर काम ख़त्म कर लेना काफी नहीं हैं, मैं समय से पहले काम खत्म करने में विश्वास रखता हूँ।
समय एक बार निकल गया तो आपके पास हाथ मलने के अलावा और कुछ नहीं बच जाता हैं।
इसीलिए किसी भी तरह की सफलता प्राप्त करने के लिए समय का पाबंद होना अत्यंत आवश्यक हैं।