पवन सिंह भोजपुरी भाषा के गायक और फिल्म अभिनेता हैं।

इनका जन्म बिहार राज्य के आरा जिला के जोकहरी गांव में 5 जनवरी 1986 को हुआ।

पवन सिंह सत्या , मैंने उनको सजन चुन लिया , शेर सिंह , घातक जैसी मूवी में बेहतरीन अभिनय किया हैं। इनको पहचान "लॉलीपॉप लागेलु " गाना से मिला।

पवन सिंह का पहला भोजपुरी पॉप एलबम 1997 में रिलीज़ हुआ। इस एलबम का नाम ओढनिया वाली हैं।

उसके बाद 2005 में काँच कसइली नाम का एलबम रिलीज़ हुआ। 2008 में पवन सिंह का एलबम लॉलीपॉप लागेलु आया।

2007 में पवन सिंह ने अभिनेता के रूप में भोजपुरी इंड्रस्टी में प्रवेश किया। इनके पहले फिल्म का नाम रंगली चुनरियाँ तोहरे  नाम  में अभिनेता के रूप में अभिनय किया।

पवन सिंह क्रैक फाइटर फिल्म को 1 करोड़ में साइन किया। जिससे वे भोजपुरी के सबसे महंगे एक्टर बन गए।

पवन सिंह ने अब तक 84+ भोजपुरी फिल्म में अभिनय कर चुके हैं। 100 से अधिक भोजपुरी एलबम में अभिनय के साथ गाना गा चुके हैं।

पवन भोजपुरी फिल्म इंड्रस्टी के सभी अभिनेता और अभिनेत्री के साथ काम कर चुके हैं।

– पवन सिंह की पत्नी नीलम सिंह ने 8  मार्च 2015 को अपने घर में आत्महत्या कर ली।

सुपर स्टार पवन सिंह ने 2018 में बलिया में ज्योति सिंह से शादी की।

लेकिन अभी हाल ही में कुछ समय पहले पवन और ज्योति का तलाक हो गया। 

– पावर स्टार पवन सिंह भोजपुरी इंड्रस्टी में सबसे अधिक पैसे लेने वाले  अभिनेता हैं।

पवन सिंह के बारे में और अधिक पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए। 

Pawan Singh Biography