मुकेश खन्ना ने देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने के लिए मोदी सरकार से की बड़ी मांग।

सुप्रसिद्ध एक्टर मुकेश खन्ना का बॉलीवुड में एक बड़ा नाम हैं । 

 लोग इनको भीष्म पितामह और शक्तिमान के नाम से भी जानते हैं ।

दरअसल, मेकेश खन्ना ने शनिवार को एक ट्वीट कर भारत सरकार से भारत को एक हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग की हैं।  

मुकेश खन्ना ने मोदी सरकार से हिन्दू राष्ट्र की मांग करते हुए अपने ट्वीट में कहाँ हिन्दुस्तान में रहकर अपने देश को इंडिया कहलवाना बहुत हो गया। 

भारत को हिन्दू राष्ट्र उसी दिन घोषित कर देना चाहिए था जिस दिन पाकिस्तान बना था।

इस ट्वीट के साथ एक्टर ने अपने एक वीडियो का लिंक डाला जिसमें ये जगद्गुरु परमहंस आचार्य के साथ दिख रहे हैं। 

आप भी इनके चैनल भीष्म इंटरनेशनल पर जाकर उस वीडियो को देख सकते हैं।

वीडियो जगद्गुरु परमहंस आचार्य मुकेश खन्ना से पूछते नजर आ रहे हैं कि हिन्दू राष्ट्र के बारे में आपका क्या विचार हैं।

इस सवाल के जवाब देते हुए मुकेश खन्ना कहते हैं कि " इस बात को मैंने एक साल पहले भी उठाया था कि हमारा देश भारत पहले अखंड था तो आज क्यों नहीं हैं। 

वीडियो में मुकेश खन्ना ने भारत सरकार से बार - बार अपील की, कि भारत को जल्द से जल्द हिन्दू राष्ट्र घोषित कर दिया जाए।