
करीना कपूर का जीवन परिचय। Kareena Kapoor Biography
करीना कपूर भारतीय फिल्म दुनिया की एक मशहूर अभिनेत्री है। फिल्म दुनिया में कपूर परिवार का एक महत्वपूर्ण स्थान है। करीना कपूर फिल्म दुनिया की मशहूर कपूर परिवार से संबंध होने के बावजूद भी वह अपनी कठिन परिश्रम के द्वारा फिल्म दुनिया में अपने एक महत्वपूर्ण स्थान बनाई। कपूर परिवार की करीना कपूर चौथी पीढ़ी है। करीना कपूर के अंदर सभी तरह के अभिनय करने का गुण हैं जैसे: ड्रामा ,कॉमेडी, क्राइम ,रोमांटिक ,सभी तरह के अभिनय अच्छी तरह से करती हैं। करीना कपूर फिल्म दुनिया में कई तरह के मुश्किल वाले अभिनय मिला लेकिन इन्होंने इन अभिनय को अच्छी तरह से निभाया। करीना कपूर एक अभिनेत्री के साथ-साथ एक डिजाइनर और एक लेखिका भी है।
करीना कपूर का जन्म और परिचय
करीना कपूर फिल्म दुनिया की एक मशहूर अभिनेत्री है जो अपने कठिन परिश्रम के बदोलत फिल्म दुनिया में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाई है। इनका जन्म 21 सितंबर सन 1980 फिल्म दुनिया के मशहूर अभिनेता रणधीर कपूर अभिनेत्री बबीता कपूर के घर में हुआ था। साथ ही साथ मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर की छोटी बहन है। करीना कपूर का पूरा परिवार बॉलीवुड से ही जुड़ा है। सन 2000 में इन्होंने अपनी फिल्म कैरियर शुरुआत रिफ्यूजी फिल्म से की।
करीना कपूर की शिक्षा
करीना कपूर की प्रारंभिक पढ़ाई मुंबई के ही काफी मशहूर स्कूल से हुआ जिसका नाम जमनाबाई नरसी स्कूल है। इसके बाद हाई स्कूल की पढ़ाई के लिए देहरादून के वेलहेम गर्ल्स हाई स्कूल अपना एडमिशन करवाई। शुरुआत से ही करीना कपूर का मन पढ़ाई में नहीं लगता था। स्नातक की पढाई मिथिला बाई कॉलेज में एडमिशन लिया। यहां से इन्होंने कॉमर्स की पढ़ाई की और 2 साल के बाद स्नातक की डिग्री ली |
करीना कपूर का पारिवारिक जीवन (Kareena Kapoor Family)
पिता का नाम | रणधीर कपूर |
माता का नाम | बबिता कपूर |
दादा जी का नाम | राज कपूर |
नाना जी का नाम | हरी शिवदासानी |
चाचा का नाम | ऋषि कपूर एवं राजीव कपूर |
बहन का नाम | करिश्मा कपूर |
पति का नाम | सैफ अली खान |
बेटे का नाम | तैमूर अली खान पटौदी |
सास का नाम | शर्मीला टैगोर |
ससुर का नाम | मंसूर अली खान |
ननद का नाम | सोहा अली खान एवं सबा अली खान |
फिल्म जगत में कपूर परिवार को कौन नहीं जानता। फिल्म दुनिया में कपूर परिवार एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं और इसी परिवार का सदस्य करीना कपूर है। इनके पिता रणधीर कपूर फिल्म अभिनेता है इनकी माता जी का नाम बबीता कपूर है और इनके दादा राज कपूर फिल्म अभिनेता के साथ साथ Film producer भी थे।
करीना कपूर की करियर
करीना कपूर की फिल्म करियर के बारे में बात करें तो इन्होंने अपने फिल्म करियर की शुरुआत ‘रिफ्यूजी ‘फिल्म से सन 2000 में की थी। इस फिल्म में उनका अभिनय काफी शानदार रहा और दर्शक इनके अभिनय का खूब तारीफ किए। इस फिल्म में अच्छा अभिनय के कारण इनको सर्वश्रेष्ठ फिल्मफेयर का पुरस्कार मिला, इसके बाद ‘कभी खुशी कभी गम ‘ फिल्में में नजर आई।
सन 2000 में करीना कपूर को फिल्म करियर काफी कामयाबी मिली। 2000 में आई फिल्म ‘मुझे कुछ कहना ‘है फिल्में मुख्य अभिनेत्री के रूप में है करीना कपूर को काम मिला लेकिन यह फिल्म कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। इसके बाद अजनबी जैसा फिल्म आई फिल्म में मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार थे। इस प्रकार फिल्म दुनिया में करीना कपूर अपनी एक खास पहचान बना ली।

करीना कपूर की फिल्मे (Kareena Kapoor All Movies List)
करीना कपूर द्वारा की गई फिल्मे
- 2000 रिफ्यूजी
- 2001 मुझे कुछ कहना है, यादें, अजनबी, कभी खुशी कभी गम
- 2002 मुझसे दोस्ती करोगे, जीना सिर्फ मेरे लिए
- 2003 तलाश, खुशी खुशी, मैं प्रेम की दीवानी हूं, एलओसी कारगिल
- 2004 चमेली, युवा, फिदा, ऐतराज़, हलचल
- 2005 बेवफा, क्यों की, दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर
- 2006 36 चाइना टाउन, चुप चुप के, डॉन
- 2007 क्या लव स्टोरी है, जब वी मेट
- 2008 हल्ला बोल, टशन, रोडसाइड रोमियो, गोलमाल रिटर्न्स
- 2009 लक बाय चांस, बिल्लू, कम्बख्त इश्क, मैं और श्रीमती खन्ना, कुर्बान, 3 इडियट्स
- 2010 मिलेंगे मिलेंगे, वी आर फैमिली, गोलमाल 3
- 2011 बॉडीगार्ड, रा.वन
- 2012 एक मैं और एक तू, एजेंट विनोद, राउडी राठौर, दबंग 2
- 2013 बॉम्बे टॉकीज़, सत्याग्रह, गोरी तेरे प्यार में
- 2014 सिंघम रिटर्न, द शौकीन्स,
- 2015 गब्बर इज बैक, बजरंगी भाईजान
- 2016 की एंड का, उड़ता पंजाब
- 2018 वीरे दी वेडिंग
- 2019 गुड न्यूज
- 2020 अंग्रेजी मीडियम
- 2022 लाल सिंह चड्ढा
करीना कपूर की आने वाली फिल्मे (Kareena Kapoor Upcoming Movies 2023)
- द क्रू (The Crew)
- तख़्त (Takht)
- वीरे दी वेडिंग 2 (Veere Di Wedding 2)
करीना कपूर की शादी (Kareena Kapoor Marriage)
बॉलीवुड में करीना कपूर और सैफ अली खान की जोड़ी काफी चर्चा में रहता हैं। अक्सर यह दोनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहते हैं जैसे कि बता दूं सैफ अली खान की पहली शादी सन 1991 में अमृता सिंह से हुई थी इसके बाद यह दो बच्चे ( सारा और इब्राहिम) के पिता बने। किसी कारण बस 13 वर्ष बाद 2004 में एक दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद यह दूसरी शादी करीना कपूर के साथ 16 अक्टूबर सन 2012 में कर ली ।

करीना कपूर पुरस्कार (Kareena Kapoor Awards)
करीना कपूर एक मशहूर अभिनेत्री है। अपनी कड़ी मेहनत और परिश्रम के कारण फिल्म दुनिया में अपने एक महत्वपूर्ण स्थान बनाई। यह किसी प्रकार का अभिनय आसानी पूर्वक अच्छी ढंग से कर लेती हैं। इनके कई सारी फिल्में दुनिया भर में काफी नाम कमाई हैं । इन्हीं फिल्मों में इनको कई सारे पुरस्कार प्राप्त हुए है। जो हम आप लोगों को नीचे के टेबल के माध्यम से बता रहे हैं ।
साल | फ़िल्म | अवार्ड |
2004 | चमेली | फ़िल्म फ़ेयर स्पेशल जूरी अवार्ड, आईआईएफए अवार्ड साल की स्टाइल दिवा, बॉलीवुड फ़िल्म अवार्ड- क्रिटिक्स अवार्ड बेहतरीन महिला |
2008 | जब वी मेट | जी सीने पुरस्कार, गिल्ड अवार्ड बेहतरीन अभिनेत्री के लिए |
2008 | जब वी मेट | स्टारडस्ट अवार्ड, आईआईएफए का पुरस्कार साल की बेहतरीन अभिनेत्री लिए, फ़िल्म फेयर अवार्ड |
2010 | कुर्बान | स्टारडस्ट अवार्ड साल की बेहतरीन अभिनेत्री का |
2010 | – | आईआईएफए का पुरस्कार साल की बेहतरीन अभिनेत्री लिए |
2009 | – | स्टारडस्ट पुरस्कार, साल की महिला स्टाईल आइकॉन |
2011 | बॉडीगार्ड | ऑन स्क्रीन सबसे बेहतरीन और मनोरंजक जोड़ी का पुरस्कार |
2001 | रिफ्यूजी | फ़िल्म फेयर अवार्ड बेहतरीन महिला डेब्यू के लिए, जी सीने अवार्ड लक्स फेस ऑफ़ द इयर |
2011 | हम परिवार है | फ़िल्म फेयर अवार्ड सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री |
2007, 2005 | ओमकारा और देव | फ़िल्म फेयर क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए |
2002 | – | जी सीने क्वीन का पुरस्कार, |
2015 | सिघम रिटर्न्स | लोकप्रिय बेहतरीन अभिनेत्री |
2016 | बजरंगी भाईजान, | लोकप्रिय बेहतरीन अभिनेत्री |
2017 | की एंड का | सबसे अच्छी अभिनेत्री के लिए बी4यू अरब व्यूहर्स चॉइस अवार्ड |
2017 | उड़ता पंजाब | सबसे अच्छी अभिनेत्री के लिए बी4यू अरब व्यूहर्स चॉइस अवार्ड |
करीना कपूर की नेट वर्थ (Kareena Kapoor Net Worth)
नाम | करीना कपूर |
नेट वर्थ (2023) | $60 मिलियन |
भारतीय रुपए में निवल मूल्य | रु. 485 करोड़ रुपये |
पेशा | अभिनेत्री |
मासिक आय और वेतन | 1 करोड़+ |
वार्षिक आमदनी | 10 से 12 करोड़ + |
आखरी अपडेट | 7 oct 2023 |
करीना कपूर विवादों में (Kareena Kapoor Controversy)
1. सबसे ज्यादा चर्चा उनके बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर के साथ हुआ। करीना कपूर शाहिद कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में वह दोनों बिल्कुल एक दूसरे के करीब आते दिखाई दिए। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
2. फिल्म अजनबी में शूटिंग के दौरान करीना कपूर का झगड़ा बिपाशा बसु के साथ होता है। जिसमें बिपाशा बसु को काली बिल्ली कह कर बुलाया था, जिस कारण विवाद उत्पन्न हुआ था ।
3. इनका विवाद प्रियंका चोपड़ा के साथ भी हुआ था। विवाद था प्रियंका के नाम को लेकर ।